विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना के महावीर मंदिर पहुंचे बागेश्वर बाबा: नौबतपुर में बोले- फिर लगाएंगे दरबार, इस जिले में होगा कार्यक्रम

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Tue, 16 May 2023 08:44 AM (IST)Updated: Tue, 16 May 2023 02:08 PM (IST)

पटना में बागेश्वर बाबा के दरबार में हर रोज हजारों की भीड़ उमड़ रही है। भक्तों की भीड़ देख आचार्य ...और पढ़ें

राजधानी पटना स्थित महावीर मंदिर में पूजा करने पहुंचे बागेश्वर बाबा। जागरण
राजधानी पटना स्थित महावीर मंदिर में पूजा करने पहुंचे बागेश्वर बाबा। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार की राजधानी पटना में बागेश्वमर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का आज चौथा दिन है। मंगलवार की दोपहर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महावीर मंदिर में भगवान की पूजा करने पहुंचे। मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल ने बागेश्वर बाबा का स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। 

बता दें कि राजधानी पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में बाबा बागेश्वर की हनुंमत कथा शाम चार बजे से लेकर सात बजे तक चलेगी। इसके पहले सोमवार को बाबा ने दिव्य दरबार लगाकर कई लोगों के नाम की पर्चियां निकालीं।

बिहार में बागेश्वर बाबा के दरबार को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। इस बीच बागेश्वकर धाम सरकार के ट्विटर हैंडल से किए गए एक पोस्ट में कहा गया है कि बाबा ने बिहार में गर्दा उड़ाकर रखा है। जितनी भीड़ मुख्यमंत्री या नेताओं के पैसे देकर बस बुक करने पर भी नहीं आती, उससे दोगुनी भीड़ तो बाबा को देखने के लिए पागल हुई है।

सितंबर में फिर आएंगे बिहार

सोमवार को कार्यक्रम के तीसरे दिन आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने सितंबर में बिहार आने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे गया में 29 सितंबर को दरबार लगाएंगे। साथ ही कहा कि हिंदू राष्ट्र की ज्वाला बिहार में फिर से जलेगी। आज विदेश में भी लोग सीता-राम कहते हैं। एक दिन भारत में भी सभी लोग सीता-राम कहेंगे।

बिहार में बढ़ी फैन फॉलोइंग

बिहार में बाबा की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में उनके भक्त बढ़े हैं। हनुमंत कथा के दौरान बाबा के पहुंचते ही लोग अपनी अर्जियां लहराने लगे। बाबा ने एक-एक कर लोगों को बुलाया।

उन्होंने दिव्य दरबार पर सवाल उठाने वालों को चुनौती भी दी और कहा कि अगर किसी ने चालाकी की तो वे उनकी पोल खोल देंगे। उनके पास जो शक्ति है, वो प्रदर्शन के लिए नहीं है।