विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहारियों का अनोखा अंदाज, Chandrayaan-3 पर बने पंडाल में बिराजेंगी बड़ी देवी माता; कोलकाता से बुलाए गए स्पेशल कारीगर

By Uma Shankar GuptaEdited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 16 Oct 2023 09:15 AM (IST)

Chandrayaan 3 चंद्रयान 3 की कामयाबी से पूरा देश खुश है लेकिन बिहार में इस खुशी को जाहिर करने के ...और पढ़ें

बिहारियों का अनोखा अंदाज, Chandrayaan-3 पर बने पंडाल में बिराजेंगी बड़ी देवी माता; कोलकाता से बुलाए गए स्पेशल कारीगर
बिहारियों का अनोखा अंदाज, Chandrayaan-3 पर बने पंडाल में बिराजेंगी बड़ी देवी माता; कोलकाता से बुलाए गए स्पेशल कारीगर

संवाद सूत्र, मनेर। चंद्रयान 3 की कामयाबी का जश्न पूरे देश में मनाया गया, लेकिन बिहार के मनेर में जश्न मनाने और खुशी जाहिर करने का तरीका ही अलग है। पहली बार मनेर की बड़ी दुर्गा पूजा समिति द्वारा चंद्रयान 3 का मॉडल पंडाल बनाया जा रहा है।

कोलकाता के कारीगर बनाने में जुटे मॉडल पंडाल

बड़ी देवी की पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि कोलकाता से आए कारीगर दिन-रात एक कर चंद्रयान 3 का मॉडल पंडाल बनाने में जुटे हैं। अब तक भारत के विभिन्न बड़े मंदिरों के ही पंडाल का निर्माण बड़ी देवी पूजा समिति द्वारा किया जाता था, लेकिन इस बार कुछ अलग व्यवस्था दिख रही है।

विद्युत विभाग भी सतर्क

इधर, नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा सभी पंडालों में प्रारंभ की गई है। लाउडस्पीकरों के माध्यम से भक्ति गीत बजाए जा रहे हैं। वहीं, हवन पूजन का कार्य पूरे दिन चल रहा है।

घरों में भी नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना शुरू हो गई है। विद्युत विभाग भी सड़क एवं पंडाल के आसपास नजर बनाए हुए है। जहां भी विद्युत के लचर तार है उसे ठीक किया जा रहा है। कई जगहों पर ऐसा देखा जा रहा था कि उच्च वोल्टेज तार में वृक्ष के पत्ते स्पर्श कर रहे थे उसे भी हटाया गया है।

ये भी पढ़ें -

Durga Puja 2023: 60 साल पुराना है माता का यह मंदिर, हर मनोकामना होती है पूरी; दूर दराज से मां दुर्गा के दरबार में आते हैं भक्त

Durga Puja 2023: बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सजता है माता का भव्य दरबार, तीन पीढ़ियों से मां दुर्गा को जगाते आ रहे हैं मुस्लिम वादक