पटना में अॉटो Strick: रिक्शा चालकों ने मांगा मनमाना पैसा, सिटी बसें रहीं फुल Patna News
अगर मंगलवार को आप शहर में कहीं जाना चाह रहे हैं तो अॉटो का इंतजार न करें। क्योंकि आज अॉटो के पहिये नहीं चलेंगे। विकल्प के तौर पर इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
पटना, जेेएनएन। राजधानी में मंगलवार ऑटो चालकों की हड़ताल से पटनावासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एेसे में रिक्शा चालक मनमाना पैसा मांगते रहे। हड़ताल से शहर के व्यस्ततम इलाके भी खाली दिखे। गांधी मैदान, पटना जंक्शन, कंकड़बाग, नाला रोड, पटना सिटी जैसे जाम से परेशान दिखने वाले क्षेत्र में रोज की अपेक्षा भीड़ कम रही। अधिकतर लोग सड़कों पर पैदल चलते दिखाई दे रहे हैं।
नगर बस सेवा से मिली राहत
नगर बस सेवा के परिचालन के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली। बसों में पैर रखने का जगह नहीं थी। बस रुकते ही यात्री भर जा रहे थे। इस दौरान नगर बस सेवा से काफी राहत मिली। यही नहीं निजी बसों के परिचालन ने भी कुछ राहत दी। जाम के कारण बसों में चढ़ पाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अॉटो चालक संघ से जुड़े लोग शहर के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑटो रिक्शा चालक संघों में विभिन्न मुद्दों को लेकर आक्रोश में हैं। उन्होंने स्टैंड के बाहर में खड़े ऑटो का परमिट रद किए जाने और पटना जंक्शन स्थित टाटा पार्क ऑटो स्टैंड का जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इसकी वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की गई है। बिना ऑटो संगठन से बात किए ऑटो परमिट रद करने को गंभीरता से लिया गया।
इन विकल्पों का करें इस्तेमाल
साइकिल से चलें या कम दूरी के लिए पैदल जाएं।
रिक्शे का भी सहारा लिया जा सकता है।
ज्यादा दूरी के आवागमन के लिए ओला व उबर की टैक्सियों का सहारा लें।
ऑटो न मिले तो सिटी बसों से चलें।