विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बची, पोर्टर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Published: Wed, 22 Jul 2026 05:30 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Jul 2026 06:53 AM (GMT+05:30)

अथमलगोला स्टेशन के पास पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची।

अथमलगोला स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर खुली पड़ी लोहे की प्लेट। (जागरण)

अथमलगोला स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर खुली पड़ी लोहे की प्लेट। (जागरण)

HighLights

  1. जनशताब्दी एक्सप्रेस अथमलगोला स्टेशन के पास हादसे से बची।

  2. ट्रैक पर ढीली लोहे की प्लेट से कंपन, गिट्टी उड़ रही थी।

  3. पोर्टर की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, ट्रैक मरम्मत हुई।

संवाद सूत्र, अथमलगोला। मंगलवार को अथमलगोला स्टेशन के समीप पटना हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई।

गाड़ी संख्या 12024 पटना–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस बख्तियारपुर से खुलने के बाद तेज गति से अथमलगोला स्टेशन से गुजर रही थी।

स्टेशन मास्टर और पोर्टर मिलन कुमार ट्रेन को थ्रू सिग्नल के तहत हरी झंडी दिखा रहे थे। इसी दौरान पोर्टर ने देखा कि ट्रेन के पहियों से तेज आवाज आ रही है और ट्रैक से गिट्टी उड़कर प्लेटफार्म पर गिर रहा है।

पोर्टर ने तुरंत लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन आगे बढ़ गई। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने तत्काल वाकी-टाकी के माध्यम से गार्ड से संपर्क कर ट्रेन को अचुआरा हा॓ल्ट पर रोक गार्ड और लोको पायलट ने जांच की, लेकिन ट्रेन में कोई खराबी नहीं मिली।

इस दौरान उक्त ट्रेन अचुआरा हाल्ट पर कुछ देर रुकी रही। इसके बाद गार्ड एवं ड्राइवर ट्रेन को लेकर आगे रवाना हुए। अथमलगोला स्टेशन के समीप डाऊन लााइन पोल संख्या 489/12 के पास ट्रैक की जांच की गई।

जांच में पाया गया कि पटरियों को स्थिर रखने वाला एक लोहे का प्लेट खुला हुआ था, जिसके कारण ट्रैक में कंपन हो रहा था और गिट्टी उड़ रही थी। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची रेलवे ट्रैक को ठीक किया।

यह भी पढ़ें- पनकी धाम में काम के चलते गया होकर चलने वाली 22 ट्रेनों की थमेगी रफ्तार, रेलवे ने दिया अपडेट