Move to Jagran APP

कभी नीतीश भी रहे थे चंद दिनों के सीएम, लिस्ट में शामिल हैं बिहार के ये मुख्यमंत्री, जानिए

महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस सरकार मांत्र तीन दिनों तक ही चल पायी और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। एेसे ही बिहार में कभी नीतीश कुमार को भी मात्र आठ दिनों में इस्तीफा देना पड़ा था।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 10:17 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 11:04 AM (IST)
कभी नीतीश भी रहे थे चंद दिनों के सीएम, लिस्ट में शामिल हैं बिहार के ये मुख्यमंत्री, जानिए
कभी नीतीश भी रहे थे चंद दिनों के सीएम, लिस्ट में शामिल हैं बिहार के ये मुख्यमंत्री, जानिए

पटना, जेएनएन। वैसे तो भारत में मुख्यमंत्री का कार्यकाल पांच साल का होता है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में या फिर बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच यह कार्यकाल कई बार महज कुछ घंटों का भी होकर रह गया है जिसका ताजा उदाहरण देखें तो महाराष्ट्र में चंद दिनों के लिए बनी देवेंद्र फड़णवीस सरकार का है जिन्हें मुख्यमंत्री बनने के मात्र 80 घंटे बाद ही पद से इस्तीफा देना पड़ा है। 

loksabha election banner

आठ दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे नीतीश कुमार

बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने साल 2000 में राजनीति के बदले घटनाक्रम के बीच एेसा मौका आया था जब उन्हें मुख्यमंत्री बनने के मात्र आठ दिनों बाद ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने तीन मार्च को शपथ लेकर 10 मार्च 2000 को पद से इस्तीफा दे दिया था।

पांच दिनों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री बने थे सतीश प्रसाद सिंह

नीतीश कुमार से पहले महज कुछ दिनों के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले अन्य नेताओं में बिहार के मुख्यमंत्री रहे सतीश प्रसाद सिंह भी हैं, जिन्हें 1968 में 28 जनवरी से एक फरवरी तक महज पांच दिनों के लिए अंतरिम मुख्यमंत्री बनाया गया था।  

बता दें कि वे सबसे कम दिन बिहार के सीएम के पद पर रहे हैं। वे 28 जनवरी 1968 से लेकर 01 फरवरी 1968 तक ही बिहार की गद्दी पर रहे। पूर्व सीएम महामाया प्रसाद सिंह के हटने के बाद खाली जगह को भरने के लिए सतीश प्रसाद सिंह को 28 जनवरी 1968 को सीएम का पद दिया गया। लेकिन, अगले पांच दिनों बाद यानी एक फरवरी को उनको सीएम की गद्दी से हटाकर बीपी मंडल को बिहार का नया मुख्यमंत्री की शपथ दिला दी गई।

10 महीने जीतनराम मांझी रहे थे बिहार के मुख्यमंत्री

बिहार के 23वें मुख्यमंत्री रहे जीतन राम मांझी महादलित मुसहर समुदाय के पहले मुख्यमंत्री रहे। 20मई 2014 को जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के रूप में मांझी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 20 फरवरी 2015 को पद से इस्तीफा दे दिया।

जीतन राम मांझी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के टिकट पर 1980 में राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने फतेहपुर क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता। 2008 में बिहार केबिनेट में चुने गये। मुख्यमंत्री बनने के 10 महीनों के बाद नीतीश कुमार ने उन्हें पद छोड़ने को कहा और ऐसा न करने पर उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया।

20 फरवरी 2015 को बहुमत साबित न कर पाने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी अलग पार्टी राजनीतिक मोर्चे हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा बनाई।

50 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे बीपी मंडल

इससे पहले बिहार में साल 1967 के चुनाव के बाद महामाया प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी थी, जिसमें बीपी मंडल स्वास्थ्य मंत्री बने थे। ये एक गठबंधन की सरकार थी और इसके अपने अंतर्विरोध थे और ये सरकार करीब 11 महीने ही टिक पाई थी।

इस बीच बीपी मंडल के भी अपने दल से गंभीर मतभेद हो गए और उन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से अलग होकर शोषित दल बना लिया और फिर अपने पुराने दल कांग्रेस के ही समर्थन से एक फरवरी, 1968 को बिहार के मुख्यमंत्री बने। मगर इस पद पर वे महज पचास दिन तक ही आसीन रहे थे।

महाराष्ट्र प्रकरण पर नीतीश ने कहा-परिस्थिति ही कुछ एेसी थी..

महाराष्ट्र प्रकरण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा कि परिस्थिति ही ऐसी थी। कुछ खास बात नहीं। यह कहते हुए वह आगे बढ़ गए। ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम से निकलने के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

जानिए चंद घंटों-चंद दिनों के अन्य राज्यों के जो सीएम रहे, उनके बारे में....

-सबसे कम दिनों के लिए मुख्यमंत्री बनने वालों में पहला नाम उत्तर प्रदेश के जगदंबिका पाल का रहा है. 21 फरवरी 1998 में उन्होंने शपथ ली और 23 फरवरी को ही उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

-मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता अर्जुन सिंह सिर्फ 2 दिनों के लिए मुख्मंत्री बने थे। उन्होंने 11 मार्च 1985 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 12 मार्च 1985 को इस्तीफा सौंप दिया था।

-3 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बनने वालों में बीएस येदुरप्पा का नाम शामिल है।17 मई 2018 को शपथ लेने वाले येदुरप्पा ने बहुमत न होने पर 19 मई को इस्तीफा दे दिया था।

-ओम प्रकाश चौटाला भी सिर्फ 6 दिनों के लिए मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने 12 जुलाई को शपथ ली और 17 जुलाई 1990 को इस्तीफा दे दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.