पटना के रहने वाले ATS के ASP राजेश साहनी ने लखनऊ में की खुदकशी
उत्तर प्रदेश एटीएस के तेज तर्रार अधिकारी राजेश साहनी लखनऊ स्थित कार्यालय में आत्महत्या कर ली। वे मूल रूप से पटना के रहने वाले थे।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Tue, 29 May 2018 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 09:16 PM (IST)
पटना/लखनऊ [जागरण टीम]। उत्तर प्रदेश एटीएस के तेज तर्रार अधिकारी राजेश साहनी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। एटीएस के आईजी अमिताभ यश ने साहनी के गोली मारने की पुष्टि भी की है। वे बिहार के रहने वाले थे।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एटीएस कार्यालय में आज उस समय खलबली मच गई जब जब एक पीपीएस अफसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर दौड़े। वहां उन्होंने खून से लथपथ अधिकारी को तड़पते देख फौरन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हो पाया है। खुदकुशी के कारणों को पता नहीं चला है।
1992 बैच के पीपीएस सेवा में चुने गए राजेश साहनी 2013 में अपर पुलिस अधीक्षक बने थे। वह मूलतः बिहार के पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पूर्वी पटेल नगर के निवासी थे। लखनऊ में वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। उनकी शिक्षा भी पटना में ही हुई थी।|
1969 में जन्मे राजेश साहनी ने एमए राजनीति शास्त्र से किया था। राजेश साहनी ने बीते सप्ताह आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी समेत कई बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था। उत्तर प्रदेश पुलिस के काबिल अधिकारियों राजेश साहनी की गिनती होती है। बीते सप्ताह आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी समेत कई बड़े ऑपरेशन को राजेश साहनी ने अजाम दिया था। राजेश साहनी 1992 में पीपीएस सेवा में आए थे। 2013 में वह अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोट हुए थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें