विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games में गूंजा बिहार का डंका, इशान-वैभव के बल्ले ने मचाया धमाल; बाबी ने सेपकटाकरा में दिखाया दम

Published: Thu, 01 Oct 2026 12:14 PM (GMT+05:30)

एशियन गेम्स में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें पटना के इशान किशन ने क्रिकेट में नाबाद 80 ...और पढ़ें

इशान-वैभव के अलावा सिर्फ श्रेयस अय्यर दहाई में

इशान-वैभव के अलावा सिर्फ श्रेयस अय्यर दहाई में

जागरण संवाददाता, पटना। जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में गुरुवार का दिन बिहार के खिलाड़ियों के नाम रहा। सेपकटाकरा में पटना के बाबी कुमार के प्रदर्शन के बाद क्रिकेट के मैदान पर इशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से दम दिखाया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार के इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमियों में उत्साह है।

इशान ने 45 गेंदों में जड़ा नाबाद 80 रन

स्वर्ण पदक के लिए खेले जा रहे क्रिकेट मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा। पटना के इशान किशन ने 45 गेंदों में नाबाद 80 रन की पारी खेली।

उनकी पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। इशान ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी को गति दी।

वैभव ने 21 गेंदों में ठोके 38 रन

समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी इशान का साथ निभाते हुए 21 गेंदों में 38 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। इशान और वैभव की तेजतर्रार पारियों ने भारतीय स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

इशान-वैभव के अलावा सिर्फ श्रेयस अय्यर दहाई में

भारतीय पारी में इशान और वैभव के अलावा सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। अय्यर ने 13 रन बनाए। बाकी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऐसे में इशान और वैभव की पारियां भारत के 170 रन तक पहुंचने में अहम रहीं।

सेपकटाकरा में भी पटना के बाबी ने बिखेरा जलवा

क्रिकेट से पहले सेपकटाकरा में पटना के बाबी कुमार ने भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। एशियन गेम्स में बिहार के खिलाड़ियों की मौजूदगी और प्रदर्शन ने राज्य के खेल जगत का ध्यान खींचा है।

एक ही दिन क्रिकेट और सेपकटाकरा में बिहार के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने प्रदेश के खेल प्रेमियों को जश्न का मौका दिया।

श्रीलंका के सामने 170 रन का लक्ष्य

भारत ने अब स्वर्ण पदक के मुकाबले में श्रीलंका के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा है। बिहार के इशान किशन और वैभव सूर्यवंशी की पारियों ने भारतीय पारी को मजबूती दी। अब निगाहें श्रीलंका की पारी और भारत के स्वर्ण पदक की दावेदारी पर टिकी हैं।