बाढ़ में एएसआइ के पुत्र की डूबकर मौत
नगर के उमानाथ गंगा तट पर बुधवार को नदी की तेज धारा में बह जाने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
बाढ़। नगर के उमानाथ गंगा तट पर बुधवार को नदी की तेज धारा में बह जाने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को गंगा से बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मृतक कमलनयन उर्फ शेरू नवादा जिले के वारसेलिगंज थाना अंतर्गत कोरमा गाव का रहने वाला था। उसके पिता प्रभात कुमार झारखंड पुलिस में एएसआइ के पद पर कार्यरत हैं। कमलनयन दादा का श्राद्धकर्म सम्पन्न होने के बाद परिवार के साथ गंगा में स्नान करने गया था। अथमलगोला में गंगा में डूबी युवती
संसू, अथमलगोला: क्षेत्र के एनईसी गंगा घाट पर बुधवार की शाम एक युवती डूब गई। कल्याणपुर निवासी सुनील सिंह की पुत्री सुप्रिया कुमारी गंगा में नहाने गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सुप्रिया को खोजने में जुटी थी। राइफल और शराब के साथ वार्ड सदस्य गिरफ्तार
संसू, बिहटा: कौड़िया पाली गाव में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर महिला वार्ड सदस्य को ढाई लीटर देसी शराब और एक राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पाली निवासी राजू कुमार राम की पत्नी सह वार्ड आठ की सदस्य संगीता देवी को जेल भेज दिया गया। वहीं देवकुली मोड़ के समीप से भी पुलिस ने 50 लीटर देसी शराब के साथ दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुस्तफापुर निवासी विशुनदेव राय के पुत्र नीरज व मनोज कुमार बाइक से सप्लाई करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से बाइक भी जब्त की गई थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।