अश्विनी चौबे की फिसली जुबान : कांग्रेस सड़ी लाश, लालू-नीतीश करेंगे आत्महत्या
बक्सर में आज परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अश्विनी चौबे की जुबान बहक गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़ी हुई लाश है। एनडीए की जीत का दावा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आठ अक्टूबर को मतगणना के दिन लालू व नीतीश आत्महत्या कर लेंगे।
पटना । बक्सर में आज परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अश्विनी चौबे की जुबान बहक गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़ी हुई लाश है। एनडीए की जीत का दावा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आठ अक्टूबर को मतगणना के दिन लालू व नीतीश आत्महत्या कर लेंगे।
बक्सर में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में पहुंचे अश्विनी चौबे ने बिहार के विकास के लिए बीजेपी व एनडीए का संकल्प दुहराया। उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव बिहार को बदलेगा, बिहार में परिवर्तन की लहर चल रही है।
अश्निनी चौबे महागठबंधन पर जमकर बरसे। कहा, बिहार को जंगलराज, जहर व तंत्र-मंत्र नहीं, विकास चाहिए। विकास ही बिहार की मुक्ति का एकमात्र रास्ता है।