Move to Jagran APP

Buxar Election Result 2019: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक बार फिर जीते

Buxar Election Result 2019 बक्सर में बीजेपी के अश्विनी कुमार चौबे ने जगदानंद सिंह को हरा दिया है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 01:57 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:05 PM (IST)
Buxar Election Result 2019: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक बार फिर जीते
Buxar Election Result 2019: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक बार फिर जीते

बक्सर, जेएनएन। Buxar Election Result 2019: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्वज वाहक बने हैं।  चौबे ने लालू प्रसाद यादव के करीबी व महागठबंधन के जगदानंद सिंह को 117609 वोट से हरा दिया। चौबे को 473053 मत मिले।

loksabha election banner

  पिछली बार एक लाख 32 हजार वोट से जीते थे चौबे

पिछले वार 2014 के आम चुनाव में मोदी लहर पर सवार होकर भाजपा प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे ने शानदार जीत दर्ज की थी। तब उन्होंने राजद प्रत्याशी जगदानंद सिंह को 132338 वोटों के अंतर से हराया था। चौबे को 319012 मत हासिल हुए थे, जबकि सिंह को 186674 वोट मिले थे। खास बात यह रही कि बसपा से चुनाव लड़ रहे ददन यादव को भी 184788 मत मिले थे और जगदानंद सिंह से वे केवल दो हजार मत पीछे रह गए। वहीं, जदयू से चुनाव लड़ रहे श्यामलाल कुशवाहा को 117012 मत हासिल हुए थे।

2019 में इन्हें मिले इतने मत

2019 के लोकसभा चुनाव में बक्सर में काफी मतदान हुआ। यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को 473053 वोट हासिल हुए। महागठबंधन के जगदानंद सिंह को 355444 मत हासिल हुए। दोनों के बीच जीत हार का अंतर 117609 वोटों का रहा। 2014 में भाजपा के अश्विनी कुमार चौबे को 319012 मत मिले थे जबकि राजद के जगदानंद सिंह को 186674 मत मिले थे।

2019 के परिणाम

अश्विनी कुमार चौबे  473053

जगदानंद सिंह 355444

सुशील कुमार सिहं 80261

जीत-हाल का अंतर  117609

2014 का परिणाम

1. अश्विनी कुमार चौबे- भाजपा- 319012

2. जगदानंद सिंह- राजद-   186674

3. ददन यादव -  बसपा-    184788

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.