बिहार के शिक्षामंत्री के रुप में अशोक चौधरी ने पदभार संभाला
बिहार के नए शिक्षामंत्री के रुप में अशोक चौधरी ने आज अपना पदभार संभाल लिया। आज सुबह ही शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचकर अशोक चौधरी ने इसकी प्रक्रिया पूरी की। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभाग के बारे में पूरी जानकारी ली।
By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2015 10:04 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2015 10:28 AM (IST)
पटना। बिहार के नए शिक्षामंत्री के रुप में अशोक चौधरी ने आज अपना पदभार संभाल लिया। आज सुबह ही शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचकर अशोक चौधरी ने इसकी प्रक्रिया पूरी की। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभाग के बारे में पूरी जानकारी ली।
शिक्षा विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है, जो हमेशा सुर्खियों में रहा है । उनके सामने कई चुनौतियां होंगी। शिक्षकों की बहाली का मामला, छात्रवृत्ति सहित कई एेसे लंबित मामले हैं जिनकी प्रक्रिया के बारे में सवाल उठते रहे हैं। एेसे में शिक्षामंत्री के रुप में अशोक चौधरी को कई अहम फैसले लेने हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें