Move to Jagran APP

महागठबंधन की सरकार बनते ही RJD ने जारी की प्रवक्ताओं की नई लिस्ट, अनंत सिंह के खास और मृत्युंजय तिवारी की छुट्टी

Bihar News बिहार में महागठबंधन की सरकार के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल ने अपने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। पार्टी की तरफ से छह नेताओं को प्रवक्ता बनाया गया है। नई सूची में अनंत सिंह के करीबी और मृत्युंजय तिवारी को जगह नहीं दी गई है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 04:31 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 04:31 PM (IST)
महागठबंधन की सरकार बनते ही RJD ने जारी की प्रवक्ताओं की नई लिस्ट, अनंत सिंह के खास और मृत्युंजय तिवारी की छुट्टी
डिप्टी सीएम तेजस्वी, अनंत सिंह और मृत्युंजय तिवारी। फाइल फोटो

पटना, जागरण टीम। Bihar politics: बिहार में एनडीए में टूट के बाद अब महागठबंधन की सरकार है। सीएम नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले चुके हैं। नई सरकार गठन के बाद अब आरजेडी ने अपने नए प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी। लेकिन प्रवक्ताओं की नई सूची में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के खास समेत मृत्युंजय तिवारी को शामिल नहीं किया गया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : थाने से बिके शराब...नीतीश-तेजस्वी की सरकार में इसकी बिक्री की संभावित व्यवस्था पर राजद विधायक ने खुलकर बात की 

आठ प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी

महागठबंधन की सरकार बनते ही राजद ने अपने प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विधायक भाई वीरेंद्र, चित्तरंजन गगन, शक्ति सिंह यादव, एज्या यादव, ऋषि मिश्रा, सतीश कुमार दास‌, एजाज अहमद एवं रीतू जायसवाल को राजद का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। नई सूची में ऋषि मिश्रा और सतीश कुमार दास को जगह दी गई है। बाकी छह प्रवक्ता पहले भी इस भूमिका में थे। नीतीश सरकार के गठबंधन बदलने की पहल तेज होते ही राजद ने अपने प्रवक्ताओं के अधिकार छीन लिए थे और सिर्फ तेजस्वी यादव एवं जगदानंद सिंह को ही बयान देने के लिए अधिकृत किया था। उस वक्त से ही इस बात का इंतजार था कि राजद की तरफ से प्रवक्ताओं की नई सूची कब जारी की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : सुनो! शादी के लिए तैयार हूं, दहेज भी नहीं चाहिए...तीन साल से ना-ना कह रहे बिहार के युवक पर ऐसे हुआ जादू 

बंटू सिंह और मृत्युंजय तिवारी आउट

राजद में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के शामिल होने के बाद उनके खास कहे जाने वाले बंटू सिंह को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। महागठबंधन की सरकार बनने से पहले सियासी समीकर अलग थे। लिहाजा बंटू सिंह अपनी पार्टी की तरफ से विरोधियों पर हमला करते थे। लेकिन सियासी समीकरण बदलने के बाद अब अनंत सिंह के खास के जाने वाले बंटू सिंह को पार्टी प्रवक्ताओं की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। वहीं राजद का पक्ष रखने वाले मृत्युंजय तिवारी को भी नई लिस्ट में जगह नहीं दी गई है। 

यह भी पढ़ें : KBC 2022: हाट सीट पर पहुंचीं बिहार की बहू, अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.