Move to Jagran APP

गोपालगंज में पति संग मिलकर सौतन की जान लेने वाली गिरफ्तार, तीन वर्ष से बदल रही थी ठिकाना

तीन वर्ष पूर्व पति के साथ मिलकर सौतन की हत्‍या के आरोप में फरार महिला को गिरफ्तारर कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपित पति पहले से जेल में है। मृतका के पांच वर्ष के बच्‍चे की गवाही इसमें अहम रही।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 09:32 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 09:32 AM (IST)
गोपालगंज में पति संग मिलकर सौतन की जान लेने वाली गिरफ्तार, तीन वर्ष से बदल रही थी ठिकाना
सौतन की हत्‍या मामले में महिला गिरफ्तार। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोपालगंज, जागरण संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ी गांव में तीन साल पूर्व सौतन की हत्या मामले में फरार चल रही एक महिला को पुलिस ने  हरखौली गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपित महिला केशव सिंह की पत्‍नी पुतुल देवी है। आरोपित पति घटना के बाद से जेल में है। इस मामले में मृतका के पांच वर्ष के बच्‍चे की गवाही ने अहम भूमिका निभाई। 

loksabha election banner

पति के साथ मिलकर की थी हत्‍या  

बताया जाता है कि जमसड़ी गांव निवासी केशव सिंह ने पहली पत्‍नी के रहते दूसरी शादी रचा ली थी। शादी के बाद से ही घरेलू विवाद को लेकर हमेशा दोनों सौतन के बीच विवाद होता रहता था। आरोप है कि इस दौरान करीब तीन साल पूर्व पुतुल देवी ने अपने पति के साथ मिलकर सौतन की हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतका के मायके के लोगों के बयान पर केशव सिंह व उसकी दूसरी पत्‍नी पुतुल देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

बार-बार ठिकाना बदल रही थी पुतुल 

तब से ही पुतुल देवी फरार चल रही थी। हालां‍कि केशव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि अपनी सौतन की हत्या करने के बाद आरोपित पुतुल देवी हमेशा अपना ठिकाना बदल रही थी। इस कारण उसे पकड़ने में पुलिस को परेशानी भी हुई। लेकिन इस बार उसे दबोच लिया गया। इसके बाद उसे न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

पांच वर्ष के बच्‍चे की गवाही ने पहुंचाया जेल 

केशव सिंह और पुतुल देवी ने कमरे में बंद कर गला दबा हत्‍या का आरोप लगाया गया था। बताया जाता है कि घटना के समय मृतका का पांच वर्ष का बच्‍चा वहां मौजूद था। उसने अपनी मां की हत्‍या का घटनाक्रम देखा। उसकी कोर्ट में गवाही भी हो चुकी है। मामले में ट्रायल चल रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.