दृढ इच्छा शक्ति से सेना ने लहराया तिरंगा: सुशील मोदी
भारतीय सेना अपने पराक्रम व दृढ़ इच्छा शक्ति से कारगिल पर विजय प्राप्त की।
दानापुर : भारतीय सेना अपने पराक्रम व दृढ़ इच्छा शक्ति से कारगिल पर विजय प्राप्त की। अपनी मातृभूमि पर तिरंगा फहराया। इसमें प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की भी भूमिका रही। उक्त बातें कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगाठ पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा की ओर से आयोजित वर्चुअल श्रद्धाजलि सभा में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कही। उन्होंने कहा युद्ध के दौरान अमेरिकी राष्टपति ने फोनकर समझौते की बात कही थी, पर हमारी सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाते हुए अपनी जमीन कब्जे में लिया।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने वीर शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज भी सेना का मनोबल ऊंचे लेवल पर है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि हमारे जवान देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। दुश्मन की हिम्मत नहीं है कि हमारी मातृभूमि की तरफ उल्टी नजर से देख सके। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का दृढ़ संकल्पित होना भी बहुत जरूरी है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि देश उन वीर सैनिकों कीशहादत को हमेशा याद रखेगा। वीर सपूतों को हमेशा याद रखने के लिए प्रधानमंत्री ने नेशनल वार मेमोरियल देश को समíपत किया।
भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र सिंह व सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने भी श्रद्धाजलि अíपत करते हुए सम्बोधित किया। अध्यक्षता करते हुए आशुतोष कुमार शाही ने कहा कि देश के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले शहीदों को जितनी भी सम्मान दिया जाए, वह कम है। सभा में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आशीष रंजन प्रसाद, प्रकोष्ठ के सह संयोजक धर्मेद्र कुमार, मीडिया प्रभारी उपेन्द्र सिंह व मनोज कुमार, प्रदेश आइटी सेल प्रभारी हरेश पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साह एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी जिला संयोजक तथा अन्य पूर्व सैनिक शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन शाहाबाद के प्रभारी रामनाथ सिंह ने किया।