Move to Jagran APP

सैनिक को महंगी पड़ी छेड़खानी, लड़कियों ने की 'मरम्मत' तो बाेला - 'सॉरी सिस्टर'

नालंदा में सैनिकों को लड़की से छेड़खानी व अपहरण की कोशिश महंगी पड़ी। पकड़े जाने पर उनमें से एक की पहले तो भीेड़ ने मरम्मत की, फिर लड़कियों ने भी जमकर लात-घूंसे व सैंडिल बरसाए। साथी को पिटता देख दूसरा सैनिक भाग खड़ा हुआ।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 26 Mar 2016 04:34 PM (IST)Updated: Sun, 27 Mar 2016 11:12 AM (IST)
सैनिक को महंगी पड़ी छेड़खानी, लड़कियों ने की 'मरम्मत' तो बाेला - 'सॉरी सिस्टर'

नालंदा। सैनिकों को लड़की से छेड़खानी व अपहरण की कोशिश महंगी पड़ी। पकड़े जाने पर उनमें से एक की पहले तो भीेड़ ने मरम्मत की, फिर लड़कियों ने भी जमकर लात-घूंसे व सैंडिल बरसाए। सैनिक छोड़ देने की गुहार लगाते हुए माफी मांगने लगा। उसने लड़कियों को "सॉरी सिस्टर" कहा तो लड़कियों का गुस्सा और भड़क गया। लड़कियों ने यह कहते हुए उसकी और धुनाई कर दी कि वह किसी का भाई कहलाने के लायक नहीं।

loksabha election banner

इस बीच साथी को पिटता देख दूसरा सैनिक भाग खड़ा हुआ। इसके पहले दोनों सैनिकों ने छेड़खानी का विरोध करने पर लड़कियों को इतनी बुरी तरह पीटा था कि एक लड़की का हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना नालंदा के सिलाव में शनिवार को हुई।

पढ़ें : PM मोदी बने नीतीश, लालू, केजरीवाल व शॉटगन के 'फॉलोअर', जानिए...

पढ़ें : JDU MLA के विवादित बोल - लाठी के बल पर हराएंगे चुनाव

सुनसान जगह पर रोककर की छेड़खानी

जानकारी के अनुसार, सिलाव में शनिवार को 12वीं की तीन छात्राएं कोचिंग में पढ़ने जा रही थीं। इसी बीच खोजागाछी और मितवां गांवों के बीच सुनसान जगह पर सेना के दो जवानों सोनू कुमार और मुन्ना कुमार ने उन्हें जबरन रोककर छेड़खानी की। दोनों एक छात्रा को बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर ले जाने की कोशिश करने लगे।

पढ़ें : रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं के लिए बढ़ाया आरक्षण का कोटा

लड़कियों को पीटा, तोड़ दिया हाथ

छात्राएं इसका विरोध करते हुए शोर करने लगीं। तब जवानों ने छात्राओं के साथ मारपीट की, जिस दौरान एक छात्रा का हाथ टूट गया।

पढ़ें : बिहार में बनाया जा रहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भव्य मंदिर

पकड़ गए एक सैनिक की हुई मरम्मत

छात्राओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने एक जवान को पकड़कर जमकर पीटा। इस दौरान छात्राओं ने भी उनकी पिटाई की। बाद में ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पढ़ें : लड़की का अपहरण कर किया गैंग रेप, फिर हत्या कर पेड़ से लटका दिया शव

भाग गए दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन

इस बीच दूसरा जवान भागने में सफल रहा। उग्र ग्रामीणों ने दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने को लेकर सिलाव थाने का घेराव व सड़क जाम किया।

यह भी पढ़ें : होली में गए थे प्रेमिका को रंग लगाने, गले पड़ी वरमाला

बिहार की ताजा व महत्वपूर्ण खबरों के लिए यहां करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.