विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 143 फीट ऊंची अर्धनारीश्वर की प्रतिमा: 1008 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ, 26 को प्राण प्रतिष्ठा

Published: Thu, 18 Jun 2026 07:15 AM (IST)

पटना के गौरीचक स्थित चंडासी गांव में 143 फीट ऊंची अर्धनारीश्वर प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर-दराज से आ ...और पढ़ें

अर्धनारीश्वर धाम। जागरण

अर्धनारीश्वर धाम। जागरण

HighLights

  1. चंडासी गांव में 143 फीट ऊंची अर्धनारीश्वर प्रतिमा स्थापित।

  2. 1008 कुंडीय महायज्ञ का बुधवार को हुआ शुभारंभ।

  3. 26 जून को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

जागरण संवाददाता, पटना। गौरीचक का चंडासी गांव श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। गौरीचक के चंडासी गांव में 143 फीट ऊंची अर्धनारीश्वर की प्रतिमा का दर्शन को दूर-दराज से श्रद्धालु आ रहे हैं। 11 करोड़ की लागत से बने धार्मिक परिसर में बुधवार से 25 जून तक 1008 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

26 जून को भगवान की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ प्रतिष्ठित किया जाएगा। इस दौरान भक्तिमय कार्यक्रम होगा। आयोजकों के अनुसार बुधवार को अग्नि स्थापना के साथ महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हुई। इसके बाद चंडी और रुद्र पाठ होता रहा। इस दौरान श्रद्धालु यज्ञस्थल की परिक्रमा करते रहे।

76952511 (1)

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल रहे। मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए माहौल को भक्तिमय बनाए रखा।

76952521

कलश यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण करते हुए छह किमी की दूरी तय की। पुनपुन नदी की ओर जाती महिलाएं जयकारे लगाते रहीं। वहीं बुधवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने यज्ञ के दौरान आहुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।

मेले जैसा नजारा

मंदिर के निर्माण में बिहार, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत अन्य राज्यों के कारीगरों और शिल्पकारों ने प्रतिमा को मूर्त रूप दिया है। भगवान शिव और माता पार्वती के संयुक्त स्वरूप अर्धनारीश्वर की 143 फीट ऊंची प्रतिमा के अलावा मंदिर परिसर में भगवान गणेश और कार्तिकेय की विशाल प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई है।

76952524

धार्मिक अनुष्ठान को पूरा करने को लेकर विभिन्न जगहों के पंडित और आचार्य की देखरेख में संपन्न हो रहा है। 10 दिवसीय महायज्ञ का आरंभ हुआ। लगभग 15 बीघे में मेला जैसा नजारा दिख रहा है। 50 से अधिक झूले, मीना बाजार से परिसर जगमग कर रहा है।

यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा : अभिषेक व गौतम ईयर पीस-ब्लूटूथ कराते थे मुहैया, वकी-टॉकी से परीक्षा केंद्र के बाहर से बताते थे आंसर

यह भी पढ़ें- PU में छात्र आंदोलन का खौफ: मुख्यालय के सभी गेटों में लगी लोहे की चादर, सुरक्षा में अब बंदूकधारी तैनात