Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: '...तो हिंदू बनना होगा', BJP सांसद का विवादित बयान; उपेंद्र कुशवाहा ने जताई नाराजगी

    अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के विवादित बयान ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उन्होंने कहा कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। इस बयान पर विवाद गहरा गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और धर्मगुरु दीपांकर जी महाराज भी मौजूद थे। सांसद के इस बयान पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी आपत्ति जताई है।

    By Jagran News Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 23 Oct 2024 07:49 PM (IST)
    Hero Image
    अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा।

    जागरण संवाददाता, अररिया। अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के विवादित बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें वे कह रहे हैं कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। इस बयान पर विवाद गहरा गया है। यह बयान रविवार की रात अररिया आरएस में हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान दिया गया बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और धर्मगुरु दीपांकर जी महाराज भी मौजूद थे। प्रसारित वीडियो में सांसद प्रदीप कह रहे हैं कि कोई बोलता है देखो हम मुसलमान हैं तो हमको हिंदू कहने में क्या शर्म है। हम सबको कहते हैं अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। बच्चों की शादी के लिए जाति तो ठीक है, लेकिन बात जब एकजुटता की हो तो पहले हिंदू बनिए बाद में जाति को ढूंढिए।

    अररिया की राजनीति में आया भूचाल

    इधर, इस बयान के बाद अररिया की राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर मंगलवार को जगह-जगह पुतला दहन का कार्यक्रम भी हुआ। इधर, सासंद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर उनके बयान को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है, जो बेबुनियाद और तथ्यहीन है।

    हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान मैंने बिना किसी विशेष समुदाय को टारगेट करते हुए सिर्फ और सिर्फ अपने हिंदू समुदाय को संगठित होकर सुरक्षित करने की बात कही।

    भाजपा सांसद के बयान पर कुशवाहा की आपत्ति

    राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह के इस बयान को आपत्तिजनक बताया है। कुशवाहा ने बुधवार को यहां कहा- अगर यह सही है तो आपत्तिजनक है। ठीक नहीं है। इस देश में सभी जाति और धर्म के लोग कहीं भी रह सकते हैं। यह संविधान की व्यवस्था है।

    उपचुनाव पर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?

    उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि राज्य की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में राजग उम्मीदवारों की जीत होगी। वह इन क्षेत्रों में गुरुवार से प्रचार के लिए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद को कितनी सीटें मिली, यह उनके गठबंधन का आंतरिक मामला है। हम कह सकते हैं कि उस राज्य में राजद चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है।

    ये भी पढ़ें- Diwali 2024: दिवाली से पहले नीतीश सरकार ने दी एक और खुशखबरी, करीब 40000 पदों पर निकलेगी वैकेंसी

    ये भी पढ़ें- Bihar Promotion News: बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का इंतजार जारी, प्रमोशन के बाद भी नहीं मिली DCLR की पोस्ट