नीट में बेगूसराय का अपूर्व राघव बना स्टेट टॉपर
नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी-2019 में बेगूसराय के रामदीरी गांव के अपूर्व की 26वीं रैंक।
पटना। नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी-2019 में बेगूसराय के रामदीरी गांव के अपूर्व राघव ने 26वीं रैंक हासिल की है। उसे 720 में 690 अंक प्राप्त हुए हैं। पिता आलोक कुमार बिहार राज्य जल-विद्युत निगम में प्रबंध निदेशक हैं। नालंदा के सारे गांव के गौतम ने 687 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 32वीं रैंक प्राप्त की है। पिता राजमणि रांची में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। नीट यूजी में शामिल होने के लिए बिहार से 83,814 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा में 76,536 शामिल हुए। इनमें से 44092 अभ्यर्थियों ने नीट क्वालीफाई किया है। जबकि पिछले साल 60.5 फीसद अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए थे। पिछले साल नीट में बिहार की कल्पना ने ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
पटना के रणविजय की 122वीं, कुमार आदर्श ने 675 अंक प्राप्त कर 143वीं, श्रेया आनंद ने 670 अंक प्राप्त कर 245वीं, प्रियेष गौतम ने 664 अंक प्राप्त कर 395वीं रैंक, धीरज कुमार ने 572वीं, अभिषेक राज आनंद ने 680वीं, सार्थक सिन्हा ने 714वीं, मृणाली ने 799वीं, विवेक कुमार ने 720वीं, नैंसी वत्स ने 818वीं रैंक हासिल की है।
: दिव्यांग श्रेणी में असी सिन्हा को चौथी रैंक :
एनटीए ने दिव्यांग श्रेणी में टॉप-5 की सूची जारी की है। इसमें बिहार की असी सिन्हा ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। उसे कुल 720 में 542 अंक प्राप्त हुए हैं। पुरुष और महिला के टॉप-20 में बिहार का एक भी छात्र शामिल नहीं है।
- - - - - - - - - - - - - - - - -
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप