देवेश चंद्र ठाकुर Arrive in Vintage E-car: VIDEO विंटेज ऑस्टिन लुक वाली कार से विधानमंडल पहुंच चर्चा में आए देवेश, जानें कौन सी थी कार
Bihar Politics विंटेज कार ऑस्टिन का मॉडल सोमवार को विधानमंडल सत्र के पहले दिन पूरे दिन सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना रहा। विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर और संजय झा इस विंटेज शक्ल वाली कार से विधानमंड़ल परिसर मेें नजर आए।
पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार विधानसभा का सोवार को पहला दिन था। इस दौरान नेताओं के साथ उनके वाहन ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। विंटेज कार ऑस्टिन का मॉडल सोमवार ( 23 नवंबर) को पूरे दिन सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना रहा। विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर और संजय झा इस विंटेज शक्ल वाली कार से विधानमंड़ल परिसर में नजर आए। देवेशचंद्र ठाकुर ड्राइविंग सीट पर थे और पूर्व मंत्री संजय झा उनकी बगल वाली सीट पर बैठै थे। लोगों की नजर इस विंटेज सी दिखने वाली कार पर थी, पर मामला विंटेज कार का था ही नहीं।
पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने कर रहे इस कार का प्रयोग
विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर सत्र के पहले दिन विंटेज शक्ल वाली कार से विधानमंड़ल परिसर में पहुंचे। इस दौरान उनका आना चर्चा का विषय बन गया। विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली अभियान से प्रभावित हैं। पर्यावरण को ले जागरूकता फैलाने के लिए वह इस कार को ड्राइव कर विधानमंडल परिसर पहुंचे थे।
एक बार चार्ज करने पर चलती है 70 से 75 किमी तक
दरअसल जिस कार से विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर पहुंचे थे वो बैट्री से चलने वाली कार है। इसमें दो बैट्री लगी है। अगर कार की बैट्री को एक बार चार्ज किया जाए तो वह 70 से 75 किमी तक चलती है। इस कार को देवेश चंद्र ठाकुर पटना में एक और दिन चला चुके हैं। कार में चार लोगों के बैठने की सुविधा है।
आज पटना में विधानमंडल की कार्यवाही में भाग लेने के लिए विधान पार्षद श्री देवेश चंद्र ठाकुर जी @deveshMLCbihar के साथ इको-फ्रेंडली कार में जाते हुए।
प्रदूषण कम करने की दिशा में हम सबका एक छोटा सा प्रयास भी बड़ी उपलब्धि का आधार बन सकता है।#MondayMotivation #MondayMorning #Bihar pic.twitter.com/qTQPAmkHjH— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) November 23, 2020
पहली ही नजर में जंच गई
आस्टिन सी दिखने वाली इस कार के संबंध में देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि पहली ही नजर में सभी को लगा कि हम किसी मंहगी और एंटीक वैल्यू वाली कार पर बैठे हैं। पर इसे पंजाब में एसेंबल किया गया है। मात्र ढाई लाख रुपये में इस कार को हमने पंजाब से यहां मंगवा लिया। इस कार के लिए किसी तरह के निबंधन की भी जरूरत भी नहीं। देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि कार को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
देवेश चंद्र ठाकुर ने दी संजय झा को लिफ्ट
पूर्व मंत्री व जदयू विधान पार्षद संजय झा ने कहा कि देवेश चंद्र ठाकुर उनके आवास पर पहुंचे और विधान परिषद जाने के लिए उन्हें लिफ्ट दी। इसके बाद वे उनके साथ विधानमंडल परिसर आ गए। संजय झा ने कहा कि पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए ये कार एक तरह का संदेश है। बैट्री से चलती है, इस लिए ज्यादा खर्च भी नहीं है।