बिहार: गया में वायरल हुआ एक और वीडियो, IG ने कहा-बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी
आइजी ने एक वीडियो वायरल मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले के सभी आरोपितों की तस्वीर जारी की गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पटना [जेएनएन]। बिहार में लड़कियों-महिलाओं के साथ आए दिन हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर पुलिस विभाग की परेशानी बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले जहानाबाद में एक लड़की से छेड़खानी का गंदा वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
अब दूसरी शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। इस मामले में गया के कोतवाली थाना में शुक्रवार को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वायरल हुआ दुष्कर्म के वीडियो पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार ने दर्ज की है। प्राथमिकी में स्थान का उल्लेख नहीं है।
वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि यह वीडियो पुराना है। लेकिन जोनल आईजी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।चूंकि वीडियो में युवक मगही भाषा में बात करते हुए सुना गया है। इस कारण से गया जिले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि यह सामूहिक दुष्कर्म नहीं है। यह दुष्कर्म है।
इसलिए प्राथमिकी में 376,354,c 67 धारा लगाया गया है। वीडियो में जिन युवकों का चेहरा दिख रहा है। उनकी तसवीर को जोनल स्तर जारी किया गया है।
पटना से जारी तसवीरों को जोनल सतर पर सभी एसपी को भेजा गया है। छानबीन की जा रही है। एडीजी (हेडक्वार्टर) एसके सिंघल ने गया में एक लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के वायरल वीडियो में दिख रहे लफंगों की पहचान सीआइडी से कराने की बात कही है।
उन्होंनें कहा कि वीडियो में दिख रहे सभी पांच आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा । पटना के जोनल आइजी इस पूरे वारदात की जांच की मानिटरिंग कर रहे हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ चलेगा स्पीडी ट्रायल।