मां की हरकतों से नाराज बेटे ने कर दी हत्या, वजह एेसी कि जानकर हो जाएंगे हैरान
एक बेटे ने मां की गलत हरकत से परेशान होकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार हो गया। लोगों का कहना है कि हत्या की वजह संपत्ति का विवाद भी हो सकता है।
पटना [जेएनएन]। पिता की मौत के बाद बेटे अपनी मां की हरकतों से परेशान थे, क्योंकि वो गांव के ही एक आदमी से शादी करना चाहती थी। बेटे उसे काफी समझाते थे लेकिन वह नहीं मानती थी तो बेटे इसका विरोध करते थे। लेकिन वो कतई नहीं मानती, इससे नाराज एक दिन बेटे ने मां के साथ मारपीट भी की थी।
लोगों ने बताया कि मृत महिला गुड़िया उर्फ जहाना ने बहन के मरने के बाद उसके पति से ही शादी रचा ली थी। उसके चार बेटे हुए और दो बेटियां हुईं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। शाहनवाज और गुलरेज बाहर रहकर काम करते हैं। बड़े दोनों बेटों ने मां को समझाया कि इस उम्र में दूसरे मर्द के बारे में ना सोचो, लेकिन मां नहीं मानती थी।
घटना के बाद से छोटा पुत्र सदाब और बेटी नेहा दहशत में हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, लोग चर्चा इस बात की भी कर रहे हैं कि घटना के पीछे संपत्ति विवाद भी हो सकता है। संपत्ति के बंटवारे को लेकर मां-बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था।
मां का कहना था कि बेटी की शादी होने के बाद सभी के बीच संपत्ति का बंटवारा कर दिया जायेगा लेकिन बड़ा पुत्र तबरेज बंटवारे के लिए मां के साथ मारपीट करता था। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये है मामला
भागलपुर जिले के जगदीशपुर के सन्हौली गांव में रविवार की देर रात बड़े पुत्र मो, तबरेज़ ने अपनी मां बीबी गुड़िया उर्फ जहाना, जिसकी उम्र 45वर्ष थी, की गोली मारकर हत्या कर दी। गुड़िया को एक गोली आंख में और दूसरी गोली पेट में लगी थी। महिला के पति की मौत करीब आठ वर्ष पूर्व चुकी थी।
जिस वक्त यह घटना घटी उस समय महिला के साथ उसका छोटा पुत्र सादाब घर में था। वो घटना का चश्मदीद गवाह है, उसने बताया कि बड़े भाई तबरेज ने मां को गोली मार दी औरभाग गया।