Move to Jagran APP

एनडीए से नाराज बिहार के मंत्री मुकेश सहनी को महागठबंधन से आफर, कांग्रेस बोली-तोड़ दीजिए रिश्ता

बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी को कांग्रेस ने महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि यदि सहनी में गैरत बची है तो उन्हें राजग से तत्काल रिश्ता तोड़ना चाहिए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM (IST)
एनडीए से नाराज बिहार के मंत्री मुकेश सहनी को महागठबंधन से आफर, कांग्रेस बोली-तोड़ दीजिए रिश्ता
बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना। उत्तर प्रदेश के बनारस में फूलन देवी की प्रतिमा को जब्त करने और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की चर्चा बिहार के सियासी गलियारे में तैर रही है। बीजेपी, जदयू और राजद की तरफ से इसपर बयान दिए जा रहे हैं। खुद विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख एवं राज्य के पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाराज हैं। इस बीच मुकेश सहनी को कांग्रेस ने महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से कहा कि यदि सहनी में गैरत बची है तो उन्हें राजग से तत्काल रिश्ता तोड़ना चाहिए और विकास के मसले पर महागठबंधन के साथ आना चाहिए। 

loksabha election banner

भाजपा विधायक ने मंत्री मुकेश सहनी पर बोला हमला

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मंत्री मुकेश सहनी द्वारा अफसरशाही और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उठाए सवालों पर हमला बोलते हुए पत्रकारों से कहा कि मुकेश सहनी ज्यादा ऊंची छलांग न लगाएं। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) से लोकसभा चुनाव हार गए। भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव हार गए। फिर भी भाजपा ने उन्हें विधान पार्षद और मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि हमने अफसरों की मनमानी पर शिकायत की थी तब सरकार ने मेरी बात मान ली और अफसरों के पर कतर दिए गए। बिहार में नीतीश कुमार और तारकिशोर प्रसाद का शासन है। गौरतलब है कि बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में फूलन देवी की प्रतिमा लगाने का एलान किया था। लेकिन यूपी प्रशासन ने प्रतिमाएं जब्त कर लीं। यहां तक की उन्हें बनारस एयरपोर्ट के बाहर तक नहीं निकलने दिया गया। हालांकि मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी बिहार सरकार से कोई नाराजगी नहीं है। एनडीए से कुछ मसला है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.