Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anant Singh : अनंत सिंह का दबंग स्टाइल आया सामने, समर्थकों के सामने कर दिया ऐसा कि जमकर लगने लगे नारे

    Bihar Politics बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकल गए हैं। उनके काफिले में सैकड़ों गाड़ियां साथ चल रही थीं। समर्थकों ने छोटे सरकार जिंदाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं उनके ऊपर बुलडोजर से फूलों की बारिश की गई। मोकामा में भी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनंत सिंह दबंग छवि वाले नेता माने जाते हैं।

    By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 05 May 2024 08:11 PM (IST)
    Hero Image
    जेल से बाहर आते ही दिखा अनंत सिंह का टशन (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Today: बिहार के बाहुबली व मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को 15 दिन के पेरोल पर जेल से बाहर निकाला गया है। जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह का टशन दिखने लगा। समर्थकों में खुशी की लहर दिख रही थी। बुलडोजर से फूलों की बारिश की गई। वहीं, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला भी साथ में मौजूद था। अनंत सिंह के स्वागत की कई तस्वीरें सामने आई हैं। आप भी देखिए शानदार तस्वीरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनंत सिंह (Anant Singh) को सैकड़ों समर्थकों ने माला पहनाने की कोशिश की। अनंत सिंह भी काले चश्मे में पूरे टशन में दिख रहे थे। अनंत सिंह मीडिया में एकदम बेबाकी और दबंग स्टाइल में जवाब दे रहे थे। उन्होंने तेजस्वी यादव के बारे में कहा कि वह तेजस्वी को कुछ मानते ही नहीं हैं। इतना सुनते ही समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। 

    अनंत सिंह एकदम पुराने स्टाइल में दिख रहे थे। समर्थकों के चेहरे पर खुशी दिख रही थी। बीच रास्ते में लोगों से मिलकर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। लालू के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लालू ने किसी तरह से उनकी मदद नहीं की, इसलिए साथ छोड़ दिए। मेरे जेल जाने पर उनके मुंह से एक बोली नहीं निकला।

    अनंत सिंह का स्वागत बुलडोजर से फूलों की बारिश करके किया गया। समर्थकों में सेल्फी लेने की होड़ देखी गई। वहीं उन्होंने पीएम मोदी को बढ़िया प्रधानमंत्री बताया।

    अनंत सिंह का स्वागत ढोल-नगाड़े के साथ भी किया गया। समर्थकों में काफी उत्साह दिख रहा था। 

    अनंत सिंह इसके बाद काले रंग की गाड़ी में बैठे सीधे अपने गांव के लिए रवाना हो गए। पीछे-पीछे समर्थकों का हुजूम दिख रहा था।

    अनंत सिंह समर्थकों के सामने हाथ जोड़ते नजर आए। वहीं, गाड़ी में ही लोग फूलों की बारिश कर उनका स्वागत करने लगे।