MLA अनंत सिंह की अनंत कथा: कभी CM को दी हत्या की धमकी, अब हथियार तस्कर संग फोटाे वायरल
बिहार के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से एके 47 व हैंड ग्रेनेड आदि मिलने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं। अनंत सिंह फिलहाल फरार हैं।
By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 06:44 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 07:53 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहार के बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह इन दिनों फरार हैं। पुलिस उन्हें उनके पैतृक घर से बरामद एके 47, दो हैंड ग्रेनेड एवं 27 कारतूस के मामले में खोज रही है। उनपर एक कुख्यात को आश्रय देने का भी आरोप है। उनकी एक हथियार तस्कर संग तस्वीर भी वायरल हो गई है। अनंत सिंह में अपराध के बीज बचपन में ही पड़ गए थे। बताया जाता है कि वे महज नौ साल की उम्र में पुलिस के हत्थे चढ़ चुके थे। एक जमाने में सत्ता के करीब रहे अनंत की हनक ऐसी रही कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री तक को हत्या की धमकी दे डाली थी।
हाल ही में लगा था हत्या की सुपारी देने का आरोप
बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़तीं जा रहीं हैं। हाल ही में अपने एक पूर्व सहयोगी की हत्या की सुपारी देने के मामले में उनका एक ऑडियो वायरल हाे गया था। जांच के दौरान ऑडियो की आवाज उनकी आवाज से मैच कर गई। इस मामले में अनुसंधान जारी ही था कि बीते शुक्रवार व शनिवार को बाढ़ के लदमा स्थित उनके घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को एके 47, दो हैंड ग्रेनेड एवं 27 कारतूस मिले।
चकमा देकर फरार, वीडियो जारी कर बताया बेकसूर
इसके बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। अनंत सिंह पर पुलिस की नजर भी थी। वे मीडिया के सामने अपनी बेगुनाही के बयान भी दे रहे थे। लेकिन इसी बीच वे आश्चर्यजनक तरीके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। उन्होंने भूमिगत रहते हुए भी अपने वीडियो जारी कर खुद को फरार मानने से इनकार किया है तथा कहा है कि जल्दी ही सरेंडर कर देंगे। बाद में उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया।
बरामद हथियार सेना के, इन मामलों में एफआइआर दर्ज
बाढ़ के लदमा गांव से बरामद एके 47, कारतूस व हैंड ग्रेनेड जांच में सेना के पाए गए हैं। बरामद एके 47 जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से चोरी गए एके 47 में से एक है। इस मामले में दर्ज एफआइआर में यूएपीए सहित कई संगीन धाराएं लगाईं गईं हैं। अनंत सिंह की मुश्किलें उनके घर से गिरफ्तार फरार वारंटी छोटन सिंह के मामले ने भी बढ़ा दी हैं। इसे लेकर उनके (व उनकी पत्नी के) खिलाफ फरार वारंटी को घर में संरक्षण देने के आरोप में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।
हथियार तस्कर से कनेक्शन उजागर, तस्वीर वायरल
अनंत सिंह पर यूएपीए के तहत एफआइआर दर्ज होने के बाद उन्हें आतंकी घोषित किया जा सकता है। इस बीच एक हथियार तस्कर परवेज चांद के साथ उनकी तस्वीर भी वायरल हो गई। अनंत सिंह के घर से मिले एके 47 के जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से चोरी हथियारों में से होने कर पुष्टि हो चुकी है। अनंत के साथ दिख रहा परवेज चांद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से चोरी एके-47 मामले में गिरफ्तार किया गया था। चर्चा थी कि परवेज के तार आइएसआइ से जुड़े रहे हैं। हालांकि, परवेज ने इससे इनकार किया है। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।
कई हत्याकांडों सहित करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज
अनंत सिंह के खिलाफ कई हत्याकांडों सहित करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मोकामा के इस डॉन की अपनी समानांतर सरकार चलती रही है। कानून की किताब की शायद ही कोई संगीन धारा हो, जो अनंत सिंह पर नहीं लगी हो। कुछ साल पहले अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एके 47 राइफल लेकर नाचते दिख रहे थे।
कभी नीतीश के थे करीब, अब निर्दलीय विधायक
साल 2005 में पहली बार मोकामा से चुनाव जीतने वाले अनंत सिंह अपने इलाके में छोटे सरकार के नाम से जाने जाते हैं। कुछ साल पहले तक वे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कद्दावर नेता थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी नजदीकियों के भी चर्चे थे। हालांकि, पटना के बाढ़ में हुए एक हत्याकांड के बाद जेडीयू से उनका नाता टूट गया। इसके बाद बीते विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।
मुख्यमंत्री व मंत्री तक को दे डाली थी धमकी
अनंत सिंह के आतंक का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने बिहार का मुख्यमंत्री रहते हुए जीतनराम मांझी को धमकी दे डाली थी। यह धमकी उन्होंने तब दी थी जब मांझी ने नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत की थी। बताया जाता है कि इससे पहले अनंत सिंह ने नीतीश सरकार में मंत्री रहीं परवीन अमानुल्लाह को भी धमकी दी थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें