अनंत सिंह के परिवार पर JDU का शिकंजा, नीलम देवी से छिना राज्य मंत्री का दर्जा
JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को 20 सूत्री समिति से हटाकर राज्य मंत्री का दर्जा ...और पढ़ें

मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को भी बड़ा झटका
HighLights
नीलम देवी से छीना गया राज्य मंत्री का दर्जा।
अनंत सिंह की MLC चुनाव में बगावत बनी वजह।
अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता पर भी संकट।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। JDU से निष्कासित किए जाने के बाद अब उनकी पत्नी नीलम देवी को भी बड़ा झटका लगा है।
पार्टी की अनुशंसा पर उन्हें 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें मिला राज्य मंत्री का दर्जा भी समाप्त हो गया है।
MLC चुनाव में बगावत पड़ी भारी?
इस कार्रवाई की वजह विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह का रुख माना जा रहा है। आरोप है कि उन्होंने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार किया और विरोधी उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि माना।
विधानसभा सदस्यता पर भी संकट?
JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से दसवीं अनुसूची के तहत अनुशंसा किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, सदस्यता रद्द होने का अंतिम फैसला संबंधित संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही होगा।
कांग्रेस ने खोले अपने दरवाजे
इस बीच कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि अनंत सिंह कांग्रेस में शामिल होना चाहें तो उनका स्वागत किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा।
ऐसे में अनंत सिंह और नीलम देवी पर कार्रवाई के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, समर्थक अब कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा; JDU प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
यह भी पढ़ें- JDU से निकाले गए अनंत सिंह बनाएंगे पार्टी... 'छोटे सरकार' के बयान से बिहार में हलचल, नीतीश-निशांत पर भी खोले पत्ते
