'नीरज ने मेरा पैर पकड़ा...'; अनंत सिंह ने कहा- डिबेट में हरा दें तो JDU प्रत्याशी का देंगे साथ
जदयू विधायक अनंत सिंह ने विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार को मोकामा के महावीर मंदिर में डिबेट की चुनौती दी ...और पढ़ें

अनंत सिंह की नीरज कुमार को खुली चुनौती। वीडियो ग्रैब
HighLights
अनंत सिंह ने नीरज कुमार को डिबेट की चुनौती दी।
डिबेट में हारने पर चुनाव में साथ देने का प्रस्ताव।
मोकामा के महावीर मंदिर में होगा यह डिबेट।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Vidhan Parishad Chunav: मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह ने अपने दल के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार को डिबेट करने की चुनौती दी है।
प्रस्ताव भी दिया-अगर हम डिबेट में हार गए तो चुनाव में साथ दे देंगे। उन्होंने डिबेट के स्थान भी तय कर दिया। यह मोकामा के महावीर मंदिर में होगा।
नीरज के लिए नीतीश-ललन का पैर पकड़ा
अनंत सिंह ने शनिवार को कहा कि नीरज ने हमारा पैर पकड़ा। हमने नीतीश कुमार और ललन सिंह का पैर पकड़ा। तब नीरज को पहली बार विधान परिषद का टिकट मिला।
स्नातक क्षेत्र के तत्कालीन उम्मीदवार रमेश प्रसाद सिंह के हाथ से टिकट लेकर नीरज को दे दिया।(स्व. रमेश प्रसाद सिंह भाकपा के टिकट पर पटना स्नातक क्षेत्र से चुनाव जीतते थे।
नीरज डिबेट में बताएंगे अपनी बात
जदयू विधायक ने कहा कि महावीर मंदिर में डिबेट होगा। हम बताएंगे कि नीरज ने मेरा कितना विरोध किया। कितनी गाली दी।
नीरज भी बताएंगे कि मैंने उनका कब अहित किया। विधायक ने नीरज के आरोप पर कहा-हां, हम जमानत नहीं लिख सकते हैं।
हमने कब कहा कि पढ़े-लिखे हैं। हम अनपढ़ हैं। उन्होंने दोहराया कि नीरज कुमार ने चार बार चुनाव में हमारा विरोध किया। इसलिए हम भी विरोध करेंगे।
गौरतलब है कि अनंत सिंह की नाराजगी कम होती नहीं दिख रही। उन्होंने पिछले दिनों एलान कर दिया था कि विधान परिषद चुनाव में नीरज कुमार का साथ नहीं देंगे। इसके बाद दोनों नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। अब देखना है कि मामला कहां जाकर रुकता है।
