विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant Singh Arrested: अनंत सिंह भेजे गए बेउर जेल, पढ़िए 22 जनवरी से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ

Published: Fri, 24 Jan 2025 03:02 PM (IST)

मोकामा में फायरिंग के बाद बवाल मचा हुआ है। अब पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी कोर्ट में सरेंडर कर ...और पढ़ें

अनंत सिंह भेजे गए बेउर जेल (जागरण)
अनंत सिंह भेजे गए बेउर जेल (जागरण)

HighLights

  1. अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है
  2. अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar News: मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने बाढ़ अनुमंडल न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। यहां से उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। वहीं इस मामले पर बाढ़ के एएपसी राकेश सिंह का बयान भी सामने आया है।

एएसपी राकेश सिंह ने कहा कि कल से पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई थी, पुलिस इस मामले में सबूत खंगाल रही थी। पुलिस के दवाब में अनंत सिंह (Anant Singh) ने सरेंडर किया। उन्हें बेउर जेल भेजा जा रहा है।

अनंत सिंह ने भी दिया बयान

वहीं इस मामले पर अनंत सिंह का भी बयान सामने आया है। अनंत सिंह ने कहा है कि सरकार के नियम का हर किसी को पालन करना होता है। हमारे खिलाफ FIR की गई तो हमने सरेंडर कर दिया। अब हम जेल जा रहे हैं।

22 जनवरी से अब तक क्या-क्या हुआ?

22 जनवरी

  • नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और बदमाश सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग हुई
  • एक मकान में सोनू-मोनू गैंग द्वारा ताला मारने के बाद विवाद बढ़ गया और फिर दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई।
  • अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं थीं, जिसमें अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे।
  • वारदात के दौरान अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लग गई थी।
  • इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू मोनू को नामजद करते हुए कुल तीन FIR दर्ज की थीं।
  • जलालपुर नौरंगा गांव में फायरिंग की घटना से थाने की दूरी महज 500 मीटर है।
  • पटना जिला के अंदर आने वाला पंचमहला थाना घटनास्थल के बिल्कुल करीब है।
  • वहीं, डुमरा पंचायत के हेमजा गांव में जो फायरिंग की घटना हुई है, वहां से थाने की दूरी महज एक किलोमीटर है।

23 जनवरी

  • गुरुवार को इस पूरे मामले में मोकामा प्रखंड के पंचमहला थाने में 4 एफआईआर दर्ज कराई गईं।
  • पूर्व विधायक अनंत सिंह और समर्थकों के खिलाफ भी पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज कराई गई।

24 जनवरी

  • शुक्रवार की सुबह एक बार फिर फायरिंग की खबर सामने आई।
  • शुक्रवार सुबह सोनू-मोनू गैंग के सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • दोपहर 12 बजे भारी संख्या में पटना पुलिस बाढ़ पहुंची।
  • लगभग 2 बजे अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया।
  • अनंत सिंह को बेउर जेल भेजा दिया गया

ये भी पढ़ें

Anant Singh Live: अनंत सिंह ने किया सरेंडर, भेजे जाएंगे बेउर जेल; मोकामा गैंगवार केस में सोनू पहले ही गिरफ्तार

Anant Singh: अनंत की पत्नी पर तेजस्वी का पुराना बयान चर्चा में, ललन सिंह ने पूछ डाला- तो क्यों दिया था टिकट?