Move to Jagran APP

न्यूटन हत्याकांड में एक आरोपित ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

न्यूटन हत्याकांड में आरोपित ने किया सरेंडर भेजा गया जेल।

By Edited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 01:50 AM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 01:51 AM (IST)
न्यूटन हत्याकांड में एक आरोपित ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल
न्यूटन हत्याकांड में एक आरोपित ने किया सरेंडर, भेजा गया जेल

पटना(मसौढ़ी)। न्यूटन हत्याकाड के फरार नामजद आरोपित और पुलिस के बीच मंगलवार को कुछ देर के लिए लुका छिपी का खेल चला। मगर बाद में पुलिस दबिश को देखते हुए आरोपित ने स्थानीय व्यवहार न्यायालय में समर्पण कर दिया। इधर, पुलिस ने एक अन्य आरोपित के घर की कुर्की की। तिनेरी के न्यूटन हत्याकाड में फरार नामजद आरोपितों में से एक थाने के गंगाचक मलिकाना निवासी सोनू यादव के घर को कुर्क करने मंगलवार को पुलिस उसके घर पहुंची थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सोनू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इसके बाद उसके घर की कुर्की बंद कर दी गई। उधर इसी हत्याकांड के एक अन्य फरार आरोपित सह थाना के नौआबाग निवासी राजा कुमार के घर को पुलिस ने मंगलवार को कुर्क किया। गौरतलब है कि बीते दिनों तिनेरी गाव के न्यूटन कुमार को अपराधियों ने संघतपर के पास उस वक्त गोलियों से भून डाला था, जब वह अपने चचेरे भाई शिवम कुमार के साथ मसौढ़ी बाजार से घर लौट रहा था। इसमें शिवम भी घायल हो गया था। बाद में शिवम कुमार के बयान पर नौआबाग के राजा कुमार, गंगाचक मलिकाना के सोनू यादव, रहमतगंज के मो. ताज व अफसर और गया जिले के टेकारी थाना के खैरा निवासी रजनीकात रंजन उर्फ मनीष कुमार समेत चार अन्य अज्ञात शामिल हैं। इनमें से अफसर ने पूर्व में ही पुलिस के समक्ष व मो. ताज ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। फिलहाल इस मामले के एक अन्य नामजद आरोपित गया के टेकारी थाने के खैरा निवासी रजनीकात रंजन उर्फ मनीष कुमार फरार बताया जाता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.