विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amrit Lal Meena: बिहार के मुख्य सचिव की दौड़ में अमृत लाल मीणा सबसे आगे, पढ़ें कौन हैं ये दिग्गज IAS अधिकारी?

Published: Fri, 30 Aug 2024 01:36 PM (IST)

Bihar New Chief Secretary बिहार के मुख्य सचिव की रेस में अमृत लाल मीणा सबसे आगे चल रहे हैं। अमृत ...और पढ़ें

बिहार के मुख्य सचिव की रेस में अमृत लाल मीणा सबसे आगे (जागरण)
बिहार के मुख्य सचिव की रेस में अमृत लाल मीणा सबसे आगे (जागरण)

HighLights

  1. बिहार के मुख्य सचिव की रेस में अमृत लाल मीणा का नाम सबसे आगे
  2. अमृत लाल मीणा को अनुभव के आधार पर मुख्य सचिव बनाया जा सकता है

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा दो दिन बाद यानी 31 अगस्त को रिटायर कर रहे हैं। मुख्य सचिव की दौड़ में 1989 बैच के अधिकारी अमृत लाल मीणा सबसे आगे हैं। वर्तमान में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। कोयला मंत्रालय के सचिव हैं। वर्ष 2021 के सितंबर में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। अगले वर्ष 31 अगस्त को वह रिटायर होने वाले हैं।

कौन हैं अमृत लाल मीणा? (Who is Amrit Lal Meena)

अमृत लाल मीणा के संबंध में यह कहा जा रहा कि वरीयता को ध्यान में रख उन्हें मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के पहले वह बिहार में पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव थे। इसके पूर्व वह नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पंचायती राज विभाग का दायित्व भी संभाल चुके हैं। एक समय केंद्र में ग्रामीण विकास मंत्री रहे रघुवंश प्रसाद सिंह के सचिव भी रहे हैं।

ब्रजेश मेहरोत्रा को जानिए

वर्तमान मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा भी 1989 बैच के अधिकारी हैं। चार मार्च 2024 से वह मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं। नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर विगत एक माह से कई तरह के कयास चल रहे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अलग भारतीय प्रशासनिक सेवा के जिन अधिकारियों के नाम वरीयता की वजह से चर्चा है, उनमें विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद प्रमुख है। वह 1990 बैच के हैं।

बिहार के DGP आरएस भट्टी को केंद्र ने दी नई जिम्मेदारी, IPS दलजीत सिंह चौधरी को BSF की कमान

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों की सैलरी को लेकर खुशखबरी, शिक्षा विभाग ने ले लिया बहुत बड़ा फैसला