Move to Jagran APP

निरहुआ के बाद अब पवन सिंह से इश्क फरमा रही हैं यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे

दिनेशलाल निरहुआ के साथ मिलकर भोजपुरी फिल्मों में धूम मचाने वाली यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे अब भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ भोजपुरी पर्दे पर छाने को तैयार हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 02:31 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jul 2018 09:48 PM (IST)
निरहुआ के बाद अब पवन सिंह से इश्क फरमा रही हैं यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे
निरहुआ के बाद अब पवन सिंह से इश्क फरमा रही हैं यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्म ''वांटेड'' सुपर हिट होने के बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अब अपोजिट यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे नज़र आएंगी। निर्देशक शशांक राय की भोजपुरी फ़िल्म 'शेर सिंह' की शूटिंग छह जुलाई से मुंबई में शुरू हो चुका है।

loksabha election banner

हालांकि  इस फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग बैंकाक, पटाया में भी की जाएगी। ये जानकारी खुद निर्देशक शशांक राय ने दी। फ़िल्म में पवन - आम्रपाली के अलावा बॉलीवुड खलनायक अशोक समर्थ, जसवंत  कुमार, संजय वर्मा, स्वीटी सिंह भी नज़र आएंगे। 

 

उधर फ़िल्म 'शेर सिंह' की शूटिंग शुरू होते ही भोजपुरी बॉक्स आफिस की गर्मी बढ़ने लगी है। चारों ओर इस फ़िल्म के चर्चे हैं। खासकर  ट्रेड पंडितों को लगता भी है कि ये जोड़ी भोजपुरी सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। उनका कहना है कि दोनों इस इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। दोनों का अपना ऑडियंस वर्ग है, जिसका लाभ फ़िल्म को प्लस होकर मिल सकता है।

वैसे भी पवन सिंह की पिछली फिल्म में आम्रपाली ने 'रात दिया बुता के' गाना किया था, जिसे करोड़ो लोगों ने देखा। यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। इसी आधार पर ट्रेड पंडितों के गणित कहता ही कि फ़िल्म सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।

वहीं, फ़िल्म के  निर्माता - निदेशक शशांक राय को भी 'शेर सिंह' से काफी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि फ़िल्म में बहुत कुछ नया होगा। यह बहुत बड़ी और मनोरंजन करने वाली फिल्म है। फिल्म ''शेर सिंह'' में एक्शन और रोमांस का लेवल अलग ही होगा। जहां फ़िल्म में पवन सिंह का किरदार शानदार है, वहीं आम्रपाली दुबे भी कम नज़र नहीं आएंगी। फ़िल्म के गाने और डांस में भी वेरिएंट्स मिलेंगे। कुल मिला कर फ़िल्म दर्शकों के दिल को छू लेने वाली है। 

निर्देशक शशांक राय ने बताया कि फ़िल्म 'शेर सिंह' के संगीतकार छोटे बाबा हैं, जबकि गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, मनोज मतलबी हैं। इस सुरीले गानों में आवाज इंदु सोनाली, व्यास जी, खुशबू जैन, अलका झा और प्रियंका सिंह की है। को - प्रोड्यूसर मनीष सिंह हैं ।

फ़िल्म की पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है। डीओपी सुधांशु शेखर, इपी - राज वीर, एचओईपी राज वीर हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर ठाकुर विजय और, कविता सुनीता क्रिएशन का होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.