Move to Jagran APP

निरहुआ की जीत पर आम्रपाली दुबे ने अखिलेश यादव के लिए गाया खास गाना, अब हो रहा वायरल

यूपी की आजमगढ़ लोकसभा सीट से निरहुआ की जीत के बाद आम्रपाली फूले नहीं समा रही हैं। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए आम्रपाली ने सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के लिए गाना गाया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 03:56 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 07:12 PM (IST)
निरहुआ की जीत पर आम्रपाली दुबे ने अखिलेश यादव के लिए गाया खास गाना, अब हो रहा वायरल
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और निरहुआ। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का परचम लहरा है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में साइकिल चली तो खूब पर अंत में जनता ने कमल को हाथों हाथ लिया। भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लोकसभा पहुंच गए हैं। उन्होंने सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को हरा दिया है। निरहुआ के लिए वोट मांगने में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे सहित कई कलाकारों का योगदान रहा। अब निरहुआ की जीत के बाद आम्रपाली फूले नहीं समा रही हैं। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए आम्रपाली दुबे ने सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के लिए खास गाना गाया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: बीजेपी-जेडीयू के दो बड़े नेताओं के बीच जारी रार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की एंट्री...अपने खास अंदाज में दी यह सलाह

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ उतरे थे। तब उन्हें सपा प्रमुख से हार का सामना करना पड़ा था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल से विधायक बनने के बाद अखिलेश ने सीट छोड़ दी थी। तब से चर्चा चलने लगी कि आखिर अब अखिलेश की जगह कौन? परिवार के सदस्य होने के कारण सपा अध्यक्ष ने धर्मेंद्र यादव पर भरोसा जताया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे धर्मेंद्र के पास अनुभव कम नहीं था। वह पहले भी लोकसभा पहुंच चुके थे। रविवार को काउंटिंग के दौरान उन्होंने खुद भी इसकी तस्दीक कराई। एक वायरल वीडियो में वह पुलिस से कहते दिखे कि पहली बार नहीं इलेक्शन लड़ रहा हूं। पांच बार चुनाव लड़ चुका हूं। 2022 में हुए उपचुनाव में निरहुआ ने अखिलेश से मिली हार का बदला उनके भाई से निकाला। 8,679 वोट से उन्होंने धर्मेंद्र यादव को हरा दिया। 

अखिलेश हुए फरार निराहुआ डटल रहे..

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने एक बार पहले भी लोकसभा पहुंचने की कोशिश की थी। साल 2019 में उन्हें आजमगढ़ सीट से निराशा हाथ लगी। हालांकि तब उन्हें यकीन था कि जीत उन्हीं की होगी, पर ऐसा हुआ था नहीं। आजमगढ़ के लिए उपचुनाव का परिणाम खुशखबरी लेकर आया। सांसद बनने में निरहुआ के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली को-स्टार आम्रपाली दुबे की भूमिका कम नहीं रही। पहले भी नरहुआ और आम्रपाली की नजदियों की चर्चा आम होती रही। इसबार निरहुआ जीते तो आम्रपाली ने खुशी से मीडिया के सामने गाना गाया। कहा कि पूरे चुनाव में मैंने अखिलेश यादव के लिए कुछ नहीं कहा, पर अब एक गाना गाना चाहती हूं। अखिलेश हुए फरार निराहुआ डटल रहे..

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट की असली वजह क्या है...बिहार के सीएम नीतीश कुमार के मंत्री ने साफ-साफ बता दिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.