अलर्ट : बिहार के कोसी क्षेत्र में कहर बरपा सकते हैं 'हैवी चार्ज' बादल, जानिए...
तापमान में परिवर्तन के कारण कोसी क्षेत्र में निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है। इस कारण यहां के आसमान पर हैवी चार्ज बादल मंडरा रहे हैं। ये बादल खतरनाक रूप अख्तियार कर क्षेत्र में मौत का कहर भी बरपा सकते हैं।
कटिहार। तापमान में परिवर्तन के कारण कोसी क्षेत्र में निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है। इस कारण यहां के आसमान पर हैवी चार्ज बादल मंडरा रहे हैं। ये बादल खतरनाक रूप अख्तियार कर क्षेत्र में मौत का कहर भी बरपा सकते हैं।
मौसम सूचना केंद्र पटना के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके गिरि के अनुसार कोसी के इलाके में निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण अगले 72 घंटे खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। नमी व धूल के कारण बादल अधिक ऊंचाई पर बन रहे हैं। हैवी चार्ज बादलों के आपस में टकराने से वज्रपात का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। सतर्कता से ही जानमाल के नुकसान से बचा जा सकता है।
कटिहार के डीएम ने अगले 72 घंटों तक सभी एसडीओ व सीओ को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।