विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन चुने गए अफजल अब्बास

By JagranEdited By:
Published: Thu, 29 Oct 2020 09:13 PM (IST)

हज भवन के सभागार में गुरुवार को बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ।

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन चुने गए अफजल अब्बास
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन चुने गए अफजल अब्बास

फुलवारीशरीफ। हज भवन के सभागार में गुरुवार को बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड की गठित सात सदस्यीय टीम के साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर सचिव आमिर सुबहानी रिटर्निग अफसर के तौर पर मौजूद रहे।

सात सदस्यीय टीम में शामिल अफजल अब्बास ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नाम रखा। अधिवक्ता शहनाज फातिमा, सैयद अमानत हुसैन, सैयद आसिफ इमाम, सैयद गुलाम हुसैन, मिर्जा आरिफ रजा, सैयद इसरार हुसैन ने समर्थन किया। इसके बाद अफजल अब्बास को पांच वर्षो के लिए बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड का 22वां निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। अफजल अब्बास 2010 में लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के भी अध्यक्ष रहे हैं। :::पटना में बनेगा इमाम हुसैन अस्पताल:::

अध्यक्ष बनने पर अफजल अब्बास ने कहा कि समाज और गरीबों के कल्याण के लिए शिया वक्फ बोर्ड बना है। उनकी पहली प्राथमिकता पटना में एम्स और पारस की तरह इमाम हुसैन अस्पताल बनाने की है। कहा कि इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की मदद ली जाएगी। शिक्षा के लिए बोर्ड बीएड कॉलेज का भी निर्माण कराएगा। वक्फ बोर्ड की जायदाद गबन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून के दायरे में ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।