विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर आई भोजपुरी गानों की बाढ़, जमकर झूम रहे लोग

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Thu, 24 Aug 2023 10:24 PM (IST)

हम चंदा मामा के घर पहुंच गए हैं। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हो गई है। पूरा देश जश्‍न में ...और पढ़ें

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर आई भोजपुरी गानों की बाढ़
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर आई भोजपुरी गानों की बाढ़

जागरण डिजिटल डेस्क, पटना: हम चंदा मामा के घर पहुंच गए हैं। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हो गई है। पूरा देश जश्‍न में डूबा है। लोग अपने-अपने अंदाज में जश्‍न मना रहे हैं। दुनिया भर में भारत की सराहना की जा रही है। इसके इतर, भोजपुरी सिनेमा में चंद्रयान पर गानों की बाढ् सी आ गई है।

भोजपुरी सिनेमा में बने चंद्रयान के गाने सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिन्‍हें जमकर लोग पसंद भी कर रहे हैं। चंद्रयान पर भोजपुरी में बने गाने- 'तिरंगा चांद पर लहराया है' से लेकर 'चंद्रमा पर चंद्रयान गईल बा' और 'उड़ल फिर से चंद्रयान हिंदुस्तान के'.. आदि को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

इस गाने को लोग खुब कर रहे पसंद 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 'चंद्रमा पर चंद्रयान गईल बा' गाने के लिरिक्स कुछ इस प्रकार हैं- "भारत के सोचल सपना अब पूरा भईल बा...चंद्रमा पर खोज करे चंद्रयान गईल बा" इस गाने को अब तक RCM भोजपुरी यू्ट्यूब पर अपलोड किया गया है। इसे कुछ दिन पहले ही अपलोड किया गया था। इसे अब तक हजारों दर्शकों ने पसंद किया है।

'तिरंगा चांद पर लहराया है' गाना जमकर वायरल

वहीं, 'तिरंगा चांद पर लहराया है' को जय गणेश फिल्म यू्ट्यूब पर 15 घंटे पहले अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 4 हजार लोगों ने देखा है। इसे मनीष राज कश्यप ने गाया है। इसे दर्शक खुब पसंद कर रहे हैं। इस गाने का लिरिक्स कुछ इस प्रकार है- "भारत का तिरंगा चांद पर लहराया है...देश में खुशियां छाया है..."