Move to Jagran APP

'बुलबुल' तूफान का असर कम होने के बाद बिहार में बढ़ेगी ठंड, 16 तक मौसम रहेगा शुष्क Patna News

बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और देर रात को बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुलबुल तूफान का असर राज्य पर भी दिखेगा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:38 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 09:38 AM (IST)
'बुलबुल' तूफान का असर कम होने के बाद बिहार में बढ़ेगी ठंड, 16 तक मौसम रहेगा शुष्क Patna News
'बुलबुल' तूफान का असर कम होने के बाद बिहार में बढ़ेगी ठंड, 16 तक मौसम रहेगा शुष्क Patna News

पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी सहित प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य की बात करें तो शुक्रवार को पटना का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं गया 15.0 डिग्री पर आ गया है। गुरुवार को गया का तापमान 13.7 डिग्री और पटना में 17.4 डिग्री सेल्सियस पर था। मौसम विभाग की मानें तो 'बुलबुल'  तूफान का असर खत्म होने के बाद बिहार में ठंड बढऩे की संभावना है। शुक्रवार की सुबह हल्की धूप निकली उसके बाद धुंध छा गई। रात और भोर में घर से बाहर निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहने दिखाई देने लगे हैं।

loksabha election banner

16 नवंबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में औसत दो डिग्री सेल्सियस तक कमी के आसार हैं।  गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 82 फीसद पहुंचने के कारण रात सर्द हो गई है। बिहार में गया में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री और अधिकतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री और अधिकतम 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री और अधिकतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को पटना सहित प्रदेशभर में सुबह आंशिक रूप से कोहरा रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। रात में तापमान में कमी के कारण ठंड बढऩे की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.