Move to Jagran APP

भारी बारिश से जलमग्न हुए राजधानी के कई इलाके, दुर्गा पूजा तक आसमान में छाए रहेंगे बादल Patna News

पटना में देर रात से हो रही बारिश से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर पानी भर गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 12:56 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 12:56 PM (IST)
भारी बारिश से जलमग्न हुए राजधानी के कई इलाके, दुर्गा पूजा तक आसमान में छाए रहेंगे बादल Patna News
भारी बारिश से जलमग्न हुए राजधानी के कई इलाके, दुर्गा पूजा तक आसमान में छाए रहेंगे बादल Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी में बुधवार की देर रात से हो रही भारी बारिश से जीना मुहाल हो गया है। कभी तेज तो कभी धीमी गति से पानी बरस रहा है। इससे शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

prime article banner

बुधवार की देर रात से हो रही बारिश का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है। पाटलिपुत्र कॉलोनी, राजीवनगर, केसरी नगर, इंद्रपुरी आदि इलाके पानी से लबालब हो गए हैं। गलियों के साथ सड़क पर पानी आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दुर्गा पूजा तक राजधानी के आकाश में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

इधर, बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं गया 25, बक्सर 24, आरा 25, सिवान 24, नालंदा 26 और वैशाली का तापमान 25 डिग्री पर आ गया है।

वहीं बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 30.2 एवं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि राजधानी समेत पूरे प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने के संकेत हैं। बारिश शुरू होने से राजधानी के तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK