Move to Jagran APP

बेगूसराय में लहराएगा बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा, जानिए क्या होगी लंबाई

देश के विभिन्न राज्यों की ही तरह अब बिहार में भी ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा। इसे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के गृह जिले बेगूसराय में लगाया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 06 Jul 2018 02:22 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 11:17 PM (IST)
बेगूसराय में लहराएगा बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा, जानिए क्या होगी लंबाई
बेगूसराय में लहराएगा बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा, जानिए क्या होगी लंबाई

पटना [जेएनएन]। पड़ोसी राज्य झारखंड की तरह अब बिहार की धरती पर भी ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा और ये झंडा राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की धरती बेगूसराय में जल्द ही लहराता नजर आएगा। उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन बिहार का सबसे ऊंचा झंडा लग जाएगा और इसे लगाने के लिए बेगूसराय के डीएम को खत लिखकर जमीन की मांग की गई है।

loksabha election banner

यह पहल बिहार के ही रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार की तरपफ से की गई है। इसमें दिल्ली की शेयर और कमोडिटी मार्केट की कंपनी एडवाजरी मंडी डॉट कॉम के फाउंडर व सीईओ कौशलेन्द्र सिंह सेंगर भी सहयोग करेंगे। 

अजय कुमार का कहना है कि बिहार का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज बेगूसराय में लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि देश के अन्य राज्यों के विभिन्न शहरों में 300 फीट तक के ऊंचे झंडे लहरा रहे हैं, लेकिन अब तक बिहार इससे अछूता रह गया था। इसीलिए अब बिहार में भी ऊंचा झंडा लगाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बेगूसराय की धरती राष्ट्रकवि  रामधारी सिंह दिनकर की स्थली है, इसलिए बिहार का सबसे ऊंचा झंडा बेगूसराय में लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को खत लिखकर जगह की मांग की गई है और हमारी तरफ से जीरो माइल और हर हर महादेव चौक का चयन किया गया है।

प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद हमारा प्रयास रहेगा कि आगामी 15 अगस्त तक यहां 150 से 200 फीट तक ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा।

बिहार के रहने वाले अजय कुमार दिल्ली में कार्यरत हैं, लेकिन उनके दिल में समाज सेवा की तड़प लगातार बनी हुई है। अजय बिहार और यूपी के तमाम गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। अजय समय समय पर गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करते हैं और ग्रामीणों को जैविक खेती के तौर तरीकों के बारे में बताते हैं।

जानिए देश में कहां-कहां लगा है ऊंचा तिरंगा

अटारी बॉर्डर- 360 फीट

कोल्हापुर-  303 फीट

रांची-  293 फीट

हैदराबाद- 291 फीट

रायपुर- 269 फीट

फरीदाबाद- 250 फीट

पुणे-  237 फीट

भोपाल-  235 फीट

नवी मुंबई-  222 फीट

कटक-  215 फीट

नई दिल्ली-  207 फीट

लखनउ-  207 फीट

जयपुर-  206 फीट

इन शहरों के बाद अब बिहार राज्य के बेगूसराय में भी 200 फीट ऊंचा तिरंगा लग जाएगा। इसे लेकर बेगूसरायवासी काफी खुश हैं और अजय कुमार की सराहना कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.