Move to Jagran APP

119 दिनों के बाद मीन राशि में गुरु हुए मार्गी, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, किन्‍हें रहना होगा संभलकर

ज्‍योतिष में गुरु काे अहम स्‍थान दिया गया है। अब गुरु करीब चार महीने बाद मार्गी हो गए हैं। इसका कई राशियों पर सकारात्‍मक तो कई पर नकारात्‍मक असर पड़ेगा। ज्‍याेतिषविदों के अनुसार वा‍णी व्‍यवहार पर नियंत्रण से नकारात्‍मकता का असर कम रहेगा।

By prabhat ranjanEdited By: Vyas ChandraPublished: Sat, 26 Nov 2022 01:29 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 01:29 PM (IST)
119 दिनों के बाद मीन राशि में गुरु हुए मार्गी, इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, किन्‍हें रहना होगा संभलकर
गुरु के मार्गी होने से कई राशियों पर पड़ेगा सकारात्‍मक असर। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है। 119 दिनों के लंबे अंतराल के बाद भाग्य व ज्ञान का ग्रह गुरु अगहन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 24 नवंबर से गुरु मीन राशि में गोचर कर गए हैं। वे मीन में मार्गी हो गए हैं। इसके प्रभाव से धन, वैभव और शिक्षा में वृद्धि होगी। हालांकि, कई राशियों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ने की भी संभावना है। 

loksabha election banner

मीन राशि गुरु की स्वराशि है और इस राशि वाले को सुखद परिणाम मिलेंगे। ज्योतिष आचार्य पंडित राकेश झा के अनुसार 27 नक्षत्रों में देवगुरु तीन नक्षत्रों पुनर्वसु, विशाखा या पूर्वा भाद्रप्रद के स्वामी होते हैं। गुरु के राशि परिवर्तन से सभी लोगों पर खास प्रभाव पड़ता है।

राशि के अनुसार गुरु का प्रभाव 

  • मेष - मानसिक परेशानी, अज्ञात भय की आशंका, वाणी में विन्रमता रखें, नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना, उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा, सोच-समझकर खर्च करना होगा।
  • वृष - वाणी में मधुरता, आत्मविश्वास में वृद्धि, नौकरी-पेशा में तरक्की, उच्च पद की प्राप्ति, परिश्रम में इजाफा, आय में बढ़ोतरी।
  • मिथुन - आत्मविश्वास बढ़ेगा, नकारात्मकता परेशानी बढ़ा सकती है I बेवजह क्रोध, भागदैड़ बनी रहेगी I शैक्षिक कार्यों को वरीयता दें I
  • कर्क: आत्मविश्वास भरपूर, मन अशांत, क्रोध को काबू करने से प्रसन्नता बढ़ेगी I नौकरी-पेशा में अधिकारियों से वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर बनेंगे।
  • सिंह: मानसिक शांति व प्रसन्नता, आत्मविश्वास में वृद्धि, कारोबारी कार्य में जुड़ाव, नौकरी में परिश्रम की अधिकता, स्थान परिवर्तन की संभावना, भागदौड़ लगा रहेगा।
  • कन्या: धौर्यशीलता में कमी, आत्मविश्वास भरपूर, परिवार का साथ मिलेगा, मानसिक शांति भंग, संगीत व कला के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
  • तुला: मानसिक परेशानी पीड़ा देगी, आत्मविश्वास में कमी, व्यर्थ के झगड़े व विवाद हो सकते हैं I स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें I खर्च की अधिकता, पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
  • वृश्चिक: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा, व्यर्थ के क्रोध से बचें, पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • धनु: तरक्की, नौकरी में उन्नति, आय में वृद्धि, वाहन सुख, मित्र का सहयोग, आत्मसंयत रहे, क्रोध के अतिरेक से बचे।
  • मकर: धैर्यशीलता रखें, मानसिक परेशानी, आय में वृद्धि, शैक्षिक व बौद्धिक कार्य में लगाव, सुखद परिणाम।
  • कुंभ: अपनी भावनाओं को वश में रखें, आत्म विश्वास भरपूर, मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • मीन: कारोबार में सुधार, परिश्रम की अधिकता, शैक्षिक कार्य के सुखद परिणाम, मानसिक प्रसन्नता, काम-काज के लिए विदेश यात्रा हो सकती है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.