Move to Jagran APP

आप भी जोड़वाएं वोटर लिस्ट में अपना नाम, होर्डिंग लगा प्रचार कर रहा प्रशासन

जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में जुट गया है। इसके लिए शहर में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

By Edited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 09:31 AM (IST)
आप भी जोड़वाएं वोटर लिस्ट में अपना नाम, होर्डिंग लगा प्रचार कर रहा प्रशासन
आप भी जोड़वाएं वोटर लिस्ट में अपना नाम, होर्डिंग लगा प्रचार कर रहा प्रशासन
पटना, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में पटना की भागीदारी कम न हो इसके लिए जिला प्रशासन जुट गया है। राजधानी मतदाता जागरुकता से ओतप्रोत पोस्टरों से पट गई है। आमजन का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के आसपास का क्षेत्र होर्डिंग से पट गया है। एयरपोर्ट सहित शहर के चौक-चौरारों पर होर्डिंग लगाई जा रही है। सभी प्रखंडों में भी लगाने की तैयारी चल रही है। होर्डिंग के माध्यम से कार्टून भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

कलेक्ट्रेट में लगी एक होर्डिंग लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। 'इस साल हमहूं 18 साल के हो गए बाबूजी! जइसे घर के कामकाज से लेके परीक्षा के रिजल्ट आज तक चकतकइते लाए हैं। वइसे ही वोट देकर लोकतंत्र चकचकाना है।', 'अपना वोट अपना अधिकार, करना उपयोग समझकर।' जैसे नारों वाली होर्डिंग से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

युवाओं को मतदाता बनने का संदेश भी दिया जा रहा है। 'लोकतंत्र का भाग्य-विधाता होता जागरुक मतदाता। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें टॉल फ्री नंबर 1950 पर।' महिलाओं को आकर्षित करने का भी प्रयास किया गया है। 'नारी शक्ति का मान करें, हर महिला मतदान करे।

अभी भी जुड़वा सकते हैं नाम
जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि पटना में 40 फीसद लोग ही मतदान करने निकलते हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए 100 फीसदी मतदान हमारा लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक कर मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का कार्य चल रहा है। पटनावासी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए आगे आएं। वोट की ताकत को पहचानें। मतदान की प्रक्रिया से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है। जो मतदाता छूटे हैं वे अभी भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.