बिग बॉस फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लगा गहरा सदमा, जानिए कारण
हिंदी व भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को अपने पालतू कुत्ते की मौत का गहरा सदमा लगा है। इसे लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावपूर्ण मैसेज शेयर किया है।
पटना [जेएनएन]। बॉलीवुड व भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी इन दिनों गहरे सदमें में हैं। उनके पालतू कुत्ते की मौत हो गई है। श्वेता टीवी की दुनिया में भी एक परिचित नाम है। वे बिग बॉस सीजन 4 की विजेता रह चुकी हैं।
अभिनेत्री श्वेता तिवारी का 13 साल का पालतू कुत्ता अब इस दुनिया में नहीं रहा। श्वेता ने इसे लेकर इंस्टाग्राम पर भावपूर्ण मैसेज शेयर किया है। श्वेता ने कुत्ते की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर जिंदा कुत्ते की है तो दूसरी में उनकी बेटी पलक उसे हाथों में लेकर रो रही हैं।
श्वेता को जानवरों से बेहद लगाव रहा है। वे सोशल मीडिया पर अपने पालतू जानवर की तस्वीरें शेयर करती रही हैं। उनकी बेटी पलक को भी जानवरों से लगाव है।
विदित हो कि श्वेता तिवारी ने 2013 में अभिनव कोहली.से विवाह किया था। इसके पहले श्वेता ने अभिनेता राजा चौधरी से विवाह किया था। पलक राजा और श्वेता की बेटी है। श्वेता को हाल ही में एक बेटा हुआ है, जिसका नाम उन्होंने रेयांश रखा है।
यह भी पढ़ें: You tube पर छाए हैं भोजपुरी के होली गीत, 6 दिनों में 10 लाख बार देखा गया ये गाना