मनोज वाजपेयी ने ट्वीट कर सीएम नीतीश से की ये रिक्वेस्ट, जानिए
फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई है कि वो पश्चिम चंपारण के बाढ़ पीड़ित लोगों जल्द से जल्द सहायता पहुचाएं।
पटना [जेएनएन]। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करने की अपील की। मनोज वाजपेयी बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं।
मनोज ने ट्वीट किया कि 'मैंने हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों की मदद की अपील की है। उम्मीद व प्रार्थना है कि लोगों के पास जल्द ही मदद पहुंचेगी।' उन्होंने कहा कि 'बिहार में पश्चिमी चंपारण बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। हमारा गांव बुरी तरह से प्रभावित है। लोग भोजन की कमी से जूझ रहे हैं।'
बिहार बाढ़ से प्रभावित है। बुरी तरह प्रभावित इलाकों में सीमांचल के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया व कटिहार और सुपौल, मधेपुरा व सहरसा व कोसी शामिल हैं। बाढ़ की स्थिति पूर्व व पश्चिमी चंपारण में बदतर बनी हुई है।
devastating flood situation in west champaran bihar.our village is badly affected.people are running short of daily supply of food.— Manoj Bajpayee (@BajpayeeManoj) August 16, 2017
I appeal our CM @NitishKumar to look into this natural calamity and send help to affected areas.hope and pray that help will reach soon.— Manoj Bajpayee (@BajpayeeManoj) August 16, 2017