Move to Jagran APP

पहले दिन धावा दल ने जब्त किया 550 किलो प्लास्टिक

पटना नगर निगम के धावा दल ने प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 01:25 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 01:25 AM (IST)
पहले दिन धावा दल ने जब्त किया 550 किलो प्लास्टिक
पहले दिन धावा दल ने जब्त किया 550 किलो प्लास्टिक

पटना : पटना नगर निगम के धावा दल ने प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। अभियान के पहले दिन 550 किलो प्लास्टिक जब्त किया। साथ ही 47200 रुपये दंड के रूप में वसूला गया।

loksabha election banner

अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी ने बताया कि 100 एमएम से कम मोटाई वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्णरूप से रोक है। इसके साथ थर्मोकोल से बनी वस्तुओं का भी इस्तेमाल नहीं करना है।

पटना नगर निगम सब्जी मार्केट को लक्ष्य बनाया है। सब्जी मार्केट में धडल्ले से प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है। धावा दल के भ्रमण से प्लास्टिक इस्तेमाल कर रहे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। धावा दल के वापस जाते ही प्लास्टिक का इस्तेमाल करने लगे। राजापुरपुल, आंटाघाट, राजेंद्र नगर सहित कई सब्जी मार्केट में अभियान चलाया गया। इसके साथ किराना दुकानों में भी प्लास्टिक जांच किया गया। केंद्र और राज्य सरकार ने सिगल यूज वाले प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्लास्टिक स्टिक वाले इयरबड, गुब्बारे में लगने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट में काम आने वाले थर्माेकोल, प्लास्टिक कप, प्लेट, गिलास, कांटा, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डिब्बों पर लगायी जाने वाली प्लास्टिक, प्लास्टिक के निमंत्रण पत्र, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले पीवीसी बैनर आदि पर यह प्रतिबंध लग गया है। सिगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल होने के बाद आम लोगों पर 500 से दो हजार और औद्योगिक स्तर पर इसका उत्पादन, आयात, भंडारण और बिक्री करने वालों पर 20 हजार से एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है या पांच वर्ष तक की जेल या दोनों की सजा दी जा सकती है। पटना नगर निगम की तरफ से लोगों से प्लास्टिक के बजाय इको-फ्रेंडली विकल्प चुनने का अनुरोध किया जा रहा है। ----------------------- टीम जब्त प्लास्टिक दंड राशि मुख्यालय 90 किलो 7000 नूतन राजधानी अंचल 80 किलो 6300 पाटलिपुत्र अंचल 78 किलो 9500 कंकड़बाग अंचल 73 किलो 1000 बांकीपुर अंचल 72 किलो 11500 पटना सिटी अंचल 75 किलो 8800 अजीमाबाद अंचल 82 किलो 3100 कुल 550 किलो 47200


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.