बिहार: अभय कुशवाहा बने JDU के युवा प्रदेश अध्यक्ष, इस वजह से रहे चर्चित, जानिए
कभी अपने विवादित वीडियो को लेकर चर्चा में रहे जदयू के विधायक अभय कुशवाहा को युवा जदयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 04 Apr 2018 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 04 Apr 2018 11:28 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। अभय कुशवाहा को युवा जदयू का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आज युवा जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने संतोष कुशवाहा को युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया और अभय कुशवाहा को ये जिम्मेदारी सौंप दी।
बिहार के गया जिले में टेकारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार अभय कुशवाहा कुछ साल पहले अपने विवादित वीडियो के वायरल होने से चर्चा में आए थे। उस वीडियो में कुशवाहा एक शार्ट ड्रेस पहने महिला डांसर के साथ डांस कर रहे थे और डांस के दौरान अश्लील स्टेप भी किया और जमकर पैसे लुटाए थे।
बाद में पता चला कि यह वायरल वीडियो किसी शादी समारोह का था जिसमें कुशवाहा महिला डांसर के साथ नाच रहे थे और नोटों की बरसात कर रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें