Move to Jagran APP

बिहार: आशा कार्यकर्ता के साथ पहले की 'गंदी बात', फिर पुलिस पर तानी पिस्टल, जानें मामला

पटना के पालीगंज उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया जब दुष्‍कर्म के आरोपित ने पुलिस पर ही पिस्‍टल तान दी। काफी मशक्‍कत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। जानें पूरा मामला।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 04:31 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 06:28 PM (IST)
बिहार: आशा कार्यकर्ता के साथ पहले की 'गंदी बात', फिर पुलिस पर तानी पिस्टल, जानें मामला
बिहार: आशा कार्यकर्ता के साथ पहले की 'गंदी बात', फिर पुलिस पर तानी पिस्टल, जानें मामला

पटना, जेएनएन। बिहार में लगता है कि बदमाशों को पुलिस का खौफ खत्‍म हो गया है। मामला पटना का है। पटना के पालीगंज में पहले बदमाश ने आशा कार्यकर्ता के साथ दुष्‍कर्म किया। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो बदमाश ने पुलिस पर पिस्‍टल (कट्टा) तान दी।  काफी मशक्‍कत से उसे गिरफ्तार किया गया।    

पालीगंज अनुमंडल रानी तालाब थाने के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर आशा कार्यकर्ता के साथ दरिंदे ने दुष्कर्म किया। घटना उस समय हुई जब पीड़िता किसी मरीज को इंजेक्शन देकर वापस घर लौट रही थी। आशा कार्यकर्ता की शिकायत पर जब रानीतालाब थाने के एएसआई शंभु कुमार आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंचे तो बदमाश ने पुलिस जवान पर पिस्टल तान दी। किसी तरह सूझबूझ से एएसआइ ने आरोपित छोटकीपुरा निवासी प्रेमरंजन साव को गिरफ्तार किया। उसके पास से कट्टा व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 

loksabha election banner

मिली जानकारी के मुताबिक रानी तालाब थाने के एक गांव से दोपहर करीब तीन बजे मरीज का इलाज कर आशा कार्यकर्ता वापस लौट रही थी। इसी दौरान प्रेम रंजन साव ने उसे हथियार के बल पर बंधक बना लिया। आरोपित उसे सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

दरिंदे के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण जुट गए। इसके बाद रानीतालाब थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित को गांव की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय भी काफी ड्रामा हुआ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.