बाढ़ में गंगा में डूबने से नाबालिग की मौत
शहर के उमानाथ गंगा तट पर रविवार को नहाने के दौरान नाबालिग की मौत हो गयी।
संस, बाढ़ : शहर के उमानाथ गंगा तट पर रविवार को नहाने के दौरान नाबालिग की मौत हो गयी । थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया की मृतक शेखपुरा जिले के मखदुमपुर गांव निवासी 17 वर्षीय आयुष कुमार था।
बताया जाता है की आयुष रविवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचा था। दनियावां में शांति समिति की बैठक
संसू, दनियावां: दुर्गापुजा को लेकर शाहजहांपुर थाना परिसर में रविवार को शांति-समिति की बैठक हुई। शाहजहांपुर, तोप-सरथुआ, एरई और सिगरियावां की पूजा कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्षता सीओ विवेक दीप और थानेदार अमरेंद्र कुमार ने की। अधिकारियों ने कहा कि इस बार पंडाल नहीं बनेंगे। बड़ी प्रतिमाएं भी स्थापित नहीं की जाएंगी। कलश स्थापना वाले जगह पर पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर तथा हैंडवाश जरूरी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले पर भी प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान सरपंच अवंति देवी के अलावे रविशंकर सिंह, अभिनव कुमार, पीआर सुमन, रंजीत कुमार, मोनू, संतोष कुमार अम्बर, नागेंद्र कुमार, लालबाबू बिद, रामबहाल बिद व अन्य बुद्धिजीवी मौजूद रहे। दहेज हत्या के आरोपित समेत तीन गिरफ्तार
संसू, बख्तियारपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को दहेज हत्या समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमलेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि दहेज हत्या के आरोपित कंहैया सिंह को लखनपुरा, मारपीट के आरोपित देवेंद्र सिंह को चकदौलत से पकड़ा गया। वहीं बेलथान निवासी राजीव कुमार को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया जाएगा। मोकामा बाजार से चेन छीनकर भाग रहा उचक्का पकड़ा गया
संसू, मोकामा: स्थानीय बाजार में रविवार की दोपहर एक महिला के गले से उचक्के ने सोने की चेन झपट ली। सकरवार टोला निवासी रेखा देवी के शोर मचाने पर भाग रहे उचक्के को लोगों ने दौड़कर दबोच लिया। आरोपित हाथीदह गांव निवासी राजेश कुमार के पास से झपटी गई चेन बरामद कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर राजनंदन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।