युवती को अपराधी से प्यार करने की मिली एेसी सजा, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
एक युवती को अपराधी से प्यार हो गया और प्यार करने की उसे एेसी सजा मिली जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसका वीडियो बना परिजनों को भेज दिया।
By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 09:04 PM (IST)
पटना, जेएनएन। सीतामढ़ी की एक युवती को पेशेवर अपराधी ने दिल लगाने की ऐसी सजा दी कि जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। युवती का प्रेमी अपराधी राहुल जयकर ने प्रेम का सब्जबाग दिखा पहले उससे शारीरिक संबंध बनाया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके परिवारवालों को भेज दिया जिससे युवती से घरवालों ने नाता तोड़ लिया। उसके बाद प्रेमी प्रेमिका को अपने घर में बंधक बनाकर चार साल तक यौन शोषण करता रहा। वह बात-बात पर उसकी पिटाई भी करता था।
हद तो तब हो गई जब छह महीने बाद जेल से छूटने पर वह घर लौटा और युवती को दोस्त के साथ बातचीत करते देखा तो उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। दांत से उसके शरीर पर कई जगह काट लिया और उसके शरीर पर दर्जनभर जख्म दिए। फिर पलास से हाथ और पैर के नाखून उखाड़ लिए। बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त बंटी को भी बेरहमी से पीटा।
युवती किसी तरह जान बचाकर दोस्त के साथ गुरुवार को महिला थाने पहुंची। दोनों थाने में ही थे कि राहुल गुर्गों के साथ बंटी के घर चला गया और उसके परिवार वालों से बदसलूकी करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दे डाली। महिला थाने की पुलिस जब राहुल को पकडऩे गई तो वह भाग निकला। महिला थानाध्यक्ष स्मिता सिन्हा ने कहा कि युवक को पकडऩे के लिए पुलिस छापेमारी हो रही है।
पीडि़त युवती ने बताया कि चार साल पहले वह एक निजी कार्यालय में काम करती थी, जहां राहुल भी नौकरी करता था। राहुल के आपराधिक इतिहास के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। राहुल ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। धर्म अलग होने के बावजूद वह शादी के लिए तैयार हो गई।
इस बीच झांसा देकर राहुल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और अश्लील वीडियो भी तैयार कर लिया। इस कारण युवती से घरवालों ने रिश्ते तोड़ लिए। मजबूरन उसे राहुल के साथ रहना पड़ा पर उसने कभी शादी नहीं की। इस बीच राहुल दूसरी लड़कियों को भी फंसाता रहा और ऐसी हरकत करता रहा। उन लड़कियों ने परिवार की शह मिलने पर राहुल के खिलाफ आवाज उठाई।
2017 में राहुल को सचिवालय थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के कुछ महीने बाद ऐसे एक मामले में शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों को ब्लैकमेल कर राहुल ने मोटी रकम भी जमा की है। इससे वह अपने शौक और घर के खर्च पूरे करता था। बंटी से राहुल की भी पहचान थी। उसने राहुल के जेल जाने के बाद युवती को सहारा दिया, इसलिए वापस आने के बाद राहुल ने उन दोनों की पिटाई कर दी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें