विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक शव ने बढ़ा दी बेगूसराय पुलिस की चुनौती, जिसकी लाश होने का था दावा वह तो सकुशल है, फिर ये...

By Vyas ChandraEdited By:
Published: Mon, 11 Jul 2022 12:05 PM (IST)

Murder Mistry अधजले हालत में मिले एक शव ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। जिसका शव होने का दावा ...और पढ़ें

रजनीश का शव होने की सूचना पर अस्‍पताल पहुंचे स्‍वजन। जागरण
रजनीश का शव होने की सूचना पर अस्‍पताल पहुंचे स्‍वजन। जागरण

तेघड़ा (बेगूसराय), संवाद सूत्र। तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव से तीन-चार दिन पूर्व हुए अपहरण मामले का चश्‍मदीद राहुल कुमार जीवित है। रविवार दोपहर बाद मिला शव राहुल का नहीं है। पुलिस ने राहुल को गिरफ्त में ले लिया है। अब दावा किया जा रहा है कि वह शव उसी किशोर रजनीश का है जिसका अपहरण हुआ था। लेकिन अब इसकी गुत्‍थी ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है। क्‍योंकि शव इस हालत में नहीं है कि उसकी स्‍पष्‍ट पहचान हो सके। डीएनए टेस्‍ट से अब यह स्‍पष्‍ट होगा कि शव रजनीश का है या किसी और का।  

शुक्रवार रात अपहृत युवक का चश्‍मदीद है राहुल 

बता दें शुक्रवार की रात रजनीश नामक 16 वर्षीय किशोर का अपहरण हो गया था। उसके दोस्‍त अधारपुर गांव के स्‍व विजय सिंह के पुत्र राहुल ने स्‍वजनों को सूचना दी थी कि रजनीश का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। राहुल ने ही रजनीश को कॉल कर बुलाया था। उसका कहना था कि उसे अपहर्ताओं ने कॉल कर रजनीश को बुलाने के लिए मजबूर किया था। घटना से सनसनी फैली थी। विरोध में शनिवार को  लोगों ने एनएच जाम कर दिया था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी, इसी क्रम में रविवार को एक शव बरामद हुआ। हसनपुर गांव से लकड़ी चुनने गए किसी बच्‍चे ने शव देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी थी।

राहुल सकुशल अब शव रजनीश का होने का दावा 

ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। शव पर तेजाब डाल दिया था। इस कारण उसकी स्‍पष्‍ट पहचान नहीं हो सकी थी। इस बीच लोगों ने उसकी पहचान स्‍व विजय सिंह के पुत्र राहुल के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। राहुल के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने चाचा मुकेश सिंह के यहां रहता था। राहुल के रूप में शव की पहचान होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान रात में पुलिस ने राहुल को सकुशल बरामद कर लिया। अब चुनौती यह थी कि शव किसका है। 

इधर रविवार को रजनीश के स्‍वजन भी पहुंचे। उनका कहना था कि यह शव रजनीश का ही है जिसका अपहरण हुआ था। पुलिस का कहना है कि डीएनए जांच के बाद ही स्‍पष्‍ट होगा कि शव रजनीश का है या किसी और का।