Move to Jagran APP

पति ने गर्भवती पत्नी पर ढाए एेसे जुल्म, लगाया एेसा गंदा आरोप, जानिए

एक सनकी पति ने गर्भवती पत्नी की जमकर पिटाई की, बाल मूंड दिया, अपना मल-मूत्र पिलाया और फिर निर्वस्त्र कर उसे घर से निकाल दिया। पति का आरोप था कि वो बच्चा उसका नहीं है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 08:36 PM (IST)
पति ने गर्भवती पत्नी पर ढाए एेसे जुल्म, लगाया एेसा गंदा आरोप, जानिए
पति ने गर्भवती पत्नी पर ढाए एेसे जुल्म, लगाया एेसा गंदा आरोप, जानिए

पटना [जेएनएन]। भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार को एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी को एेसी सजा दी जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। जालिम ने गर्भवती पत्नी को पहले जमकर पीटा. फिर, उसका सिर मुंड दिया। इतने पर भी उसका जी नहीं भरा, तो उसने अपना मल-मूत्र पत्नी को पिलाया, उसके कपड़े खोल कर जला दिये और निर्वस्त्र अवस्था में ही घर से भगा दिया। उसका कहना था कि गर्भ में पल रहा बच्चा उसका नहीं है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक साल भर पहले दोनों की शादी हुई जिसके बाद से ही वह पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था।दिन-प्रतिदिन उसका जुल्म बढ़ता गया लेकिन गुरुवार को तो उसने इंतहा ही कर दी।  घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम पीड़िता के मायके वालों ने महेशपुर के मुखिया से न्याय की गुहार लगायी। मुखिया ने सन्हौला थाना को घटना की सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

लोगों ने बताया कि पीड़िता की शादी एक साल पहले महेशपुर में हुई थी। शादी के दस दिन बाद से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। दिन-रात उसकी पिटाई करता था। कई-कई दिन तक कमरे में बंद कर उसे खाना नहीं देता था। उसके बाद मायकेवालों को जब इस बात का पता चला तो वे सरपंच, वार्ड सदस्य व अन्य लोगों के साथ महेशपुर पहुंचे।

सभी लोगों ने महिला के पति को समझाया और कहा सबकुछ ठीक-ठाक हो जाएगा। पति की तरफ से एेसा कहे जाने के बाद सभी विवाहिता को वहीं छोड़कर चले गए। कुछ दिन तो ठीक रहा लेकिन उसके बाद वह फिर से मारपीट करने लगा। पत्नी ने जब पति को बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है, तो वह कहने लगा कि मेरा बच्चा नहीं है और इस बात को लेकर उसने महिला की दुर्दशा की।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.