Move to Jagran APP

अरुणाचल प्रदेश से आएगा एक जोड़ा गिब्बन

राजधानी के संजय गांधी जैविक उद्यान को एक जोड़ा हुलॉक गिब्बन (बंदर की एक प्रजाति) मिलने का रास्ता साफ

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 06:00 PM (IST)
अरुणाचल प्रदेश से आएगा एक जोड़ा गिब्बन
अरुणाचल प्रदेश से आएगा एक जोड़ा गिब्बन

पटना। राजधानी के संजय गांधी जैविक उद्यान को एक जोड़ा हुलॉक गिब्बन (बंदर की एक प्रजाति) मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की पहल पर अनुमति मिल गयी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एक जोड़ा हुलॉक गिब्बन उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके साथ टेलीफोन पर भी उनसे आग्रह किया था।

loksabha election banner

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर चिड़ियाघर ने एक जोड़ा हुलॉक गिब्बन देने की स्वीकृति दे दी है। इसके बदले में एक-एक जोड़ा स्पॉटेड डीयर, ब्लैक बक और मोर ईटानगर भेजे जाएंगे। संजय गांधी जैविक उद्यान प्रशासन ने वन्य प्राणियों की अदला-बदली के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को प्रस्ताव भेज दिया है। हुलॉक गिब्बन को चिंपैंजी केज और सांपघर केज के बीच वाले भाग में रखा जाएगा। नन्हे घड़ियाल के केज को वहां से हटाया जाएगा। केज निर्माण की योजना बनने लगी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। उसके बाद अरुणाचल प्रदेश से गिब्बन आएगा।

- - हुलॉक गिब्बन की होती है लंबी बांह - -

हुलॉक गिब्बन लुप्त प्राय प्रजाति है। इसकी लंबी बांह होती है। तेजी से पेड़ों पर छलांग लगाता है। रंग काला, भूरा और श्वेत मिश्रण होता है। पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पूर्व चीन, पूर्वी बंगलादेश और वर्मा में पाया जाता है।

- - आकर्षक होता है गिब्बन - -

हुलॉक गिब्बन काफी आकर्षक होता है। यह पटना जू के दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। बंदर प्रजाति के चिंपैंजी, लंगूर और कई प्रकार के बंदर उद्यान में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.