Move to Jagran APP

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर बिहार में जालसाजी का मुकदमा दर्ज... जांच को मुंबई जाएगी पुलिस...

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर बिहार में जालसाजी का मुकदमा दर्ज। फ्रेंचाइजी के नाम पर धोखाधड़ी मामले में तीन अन्य को बनाया गया आरोपित। सहरसा के सदर थाने में दर्ज हुआ है केस।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 10:41 PM (IST)
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर बिहार में जालसाजी का मुकदमा दर्ज... जांच को मुंबई जाएगी पुलिस...
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर बिहार में जालसाजी का मुकदमा दर्ज... जांच को मुंबई जाएगी पुलिस...

सहरसा, जेएनएन। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब समेत चार लोगों पर बिहार के सहरसा में फ्रेंचाइजी के नाम पर धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज कराया गया है। पंचवटी चौक निवासी किरण कुमारी के आवेदन पर सदर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।

loksabha election banner

थाने में दिए गए आवेदन में किरण कुमारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बैंक ऑफ इंडिया की सहरसा शाखा से ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए 27 लाख रुपये का लोन लिया था। इसी क्रम में मेसर्स जावेद हबीब एंड कंपनी के बिहार-झारखंड के एजेंट अरविंद कुमार, मेसर्स विजेल सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई के रवि कुमार, जावेद हबीब, मेसर्स जावेद हबीब एंड ब्यूटी मुंबई के वेंकट रवींद्र राय ने जावेद हबीब की फ्रेंचाइजी सहरसा में खोलने हेतु संपर्क किया।

उन्‍होंने यह भी बताया कि कहा कि एजेंट के माध्यम से मेसर्स जावेद हबीब के निदेशक से मेरी बात हुई और उनके कहे अनुसार फ्रेंचाइजी के लिए एकरारनामा बनाकर एडवांस के तौर पर साढ़े सात लाख रुपये का चेक जमा किया गया। तय हुआ था कि चेक मात्र सिक्योरिटी के तौर पर रखा जाएगा। इसके बाद फ्रेंचाइजी की शर्तों के अनुसार पूरब बाजार में किराये पर मकान ले 40 लाख की राशि खर्च कर फरवरी, 2017 से जेंट्स एंड लेडीज ब्यूटी पार्लर शुरू किया गया।

ब्‍यूटी पार्लर के आरंभिक दिनों में ब्यूटीशियन और तकनीशियन उपलब्ध कराए गए, लेकिन फिर सभी को वापस बुला लिया गया। बार-बार आग्रह के बाद भी दोबारा उन्हें नहीं भेजा गया। इससे व्यापार पूरी तरह घाटे में चलने लगा। अब तक 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। 

किरण कुमारी ने आवेदन में कहा है कि इसी बीच सिक्योरिटी के तौर पर दिए गए तीन चेक का गलत इस्तेमाल कर बैंक में डाल बाउंस करा दिया गया। कहने पर धमकी देने के साथ ही हर माह 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। इधर, इस मामले में थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच के लिए शीघ्र ही एक टीम मुंबई भी भेजी जाएगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.